Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDuring The Lockdown In Rajasthan, Metro Will Not Run In Jaipur From May 10 To May 23, All Low Floor And Roadways Buses Will Remain Closed Till 24 MayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराजस्थान में कोरोना का असर: लॉकडाउन के दौरान जयपुर में 10 मई से 23 मई तक नहीं चलेगी मेट्रो, सभी लो फ्लोर व रोडवेज बसें 24 तक बंद रहेंगीजयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकलॉकडाउन की अवधि में जयपुर मेट्रो सेवा, जेसीटीसीएल और रोडवेज बसों की सेवाएं स्थगित रहेगी।जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी, रोडवेज परिवहन और जेसीटीसीएल के एमडी ने जारी किए आदेशकोरोना संक्रमण से जूझ रहे राजस्थान में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार रात को आदेश जारी किया था। इस अवधि में जयपुर में मेट्रो सेवा और जेसीटीएसएल से जुड़ी बसों का संचालन भी बंद रहेगा। इस संबंध में दोनों विभागों ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजिताभ शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में समस्त सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। इसके मद्देनजर 10 मई से 23 मई रात तक जयपुर में मेट्रो का संचालन भी बंद रहेगा। इसी तरह, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीसीएल) की प्रबंध निदेशक प्रतिभा सिंह ने आदेशों में बताया कि लॉकडाउन की अवधि में 10 से 24 मई सुबह 5 बजे तक जेसीटीसीएल के सभी आगार, वर्कशॉप, कार्यालय और लो फ्लोर बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान तकनीकी एवं कार्यालय अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहना होगा। आवश्यकता पड़ने पर उनको ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।रोडवेज के अफसरों को मोबाइल एवं व्हाट्सएप पर संपर्क में रहने की पाबंदीवहीं, राजस्थान राज्य परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक लोकेश कुमार सिंहल ने एक आदेश जारी कर रोडवेज बसों के लॉकडाउन की अवधि में बंद रहने के आदेश जारी किए है। जिसमें बताया कि लॉकडाउन के दौरान रोडवेज के सभी वर्कशॉप और ऑफिस बंद रहेंगे। सभी अधिकारी, चीफ मैनेजर और ईकाई प्रभारी मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। साथ ही, मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहेंगे। वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।इसके अलावा रोडवेज की जो बसें रात में संचालित हो रही है या फिर कहीं और रात्रि विश्राम कर रही है। उन सभी वाहनों को 10 मई को सुबह 5 बजे के पहले रोडवेज आगार के वर्कशॉप में खड़ी करवाएंगे। वहीं, ईकाई प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ स्टॉफ को अत्यंत आवश्यक कारणों से ही अवकाश स्वीकृत करेंगे। इसकी सूचना रोडवेज मुख्यालय के कंट्रोल रुम में देंगे। यह कंट्रोल रुम 24 घंटे काम करेगा।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 12:33 UTC