जाेधपुर में संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा बढ़ कर 98 पहुंच गया हैएक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विजय चाैक की एक महिला भी संक्रमितदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 07:15 AM ISTजयपुर. काेराेना के रेड जाेन में शामिल जाेधपुर अब संक्रमित मरीजाें के मामले में ‘अनचाहे शतक’ से सिर्फ 2 कदम दूर है। मंगलवार को दिनभर की शांति के बाद शाम को आई मेडिकल काॅलेज की रिपोर्ट में एक साथ 17 लाेगाें पॉजिटिव पाए गए। 16 जाेधपुर और एक पाेकरण का 2 वर्षीय मासूम शामिल है। जाेधपुर में संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा बढ़ कर 98 पहुंच गया। मंगलवार काे मिले संक्रमिताें में उदयमंदिर पुलिस थाने में तैनात एक हाेमगार्ड और साेमवार काे पाॅजिटिव आए इसी थाने के एक कांस्टेबल की पत्नी भी शामिल हैं।इनके अलावा भीतरी शहर में उम्मेद चाैक के आगे मेहराें का चाैक निवासी एक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता और नागाैरी गेट के आगे विजय चाैक की भी एक महिला पाॅजिटिव पाई गई, जाे चिंता का विषय है। ये दाेनाें महिलाएं इन इलाकाें में की गई टारगेटेड रैंडम सैंपलिंग में सामने आई। इनके परिजनों को भी संदिग्ध मान टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उदयमंदिर से 4, नागाैरी गेट से 4 के साथ ही बंबा माेहल्ला, मेड़ती गेट स्टेडियम राेड, बरकत साहेब की हवेली व नई सड़क स्थित चमनपुरा गली नंबर 1 से भी एक-एक राेगी मिला है।एससीए ने वीसी से मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से बात कीअतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जोधपुर में उपलब्ध सुविधाओं और कमी पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएल मीणा व अन्य डॉक्टरों के सात विस्तार से चर्चा की। वहीं माइक्रोबायलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस परिहार ने बताया कि यदि नई किट आ जाएगी तो यहां पर कोरोना के सैंपलों की जांच बढ़ाकर दो हजार प्रतिदिन हो सकेंगे। जांच बढ़ाने के लिए मशीनों के साथ ही अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 00:11 UTC