Hindi NewsLocalUttar pradeshBarabankiRamnagarDainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, Latest Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Latest News Relief From Severe Cold In Ramnagarरामनगर में कड़ाके की सर्दी से राहत: नगर पंचायत के सभी वार्डों में सुबह-शाम जल रहे अलावकृष्ण कुमार | रामनगर, बाराबंकी 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकअलाव सेकते लोग।बाराबंकी की आदर्श नगर पंचायत रामनगर में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए व्यापक राहत व्यवस्था की गई है। नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डों में सुबह-शाम नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।गुरुवार को नगर चेयरमैन रामशरण पाठक ने बताया कि रामनगर के सभी वार्डों में अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक ठंड से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सेवा करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है और नगर पंचायत पूरी निष्ठा से जनसेवा में लगी हुई है।नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने यह भी बताया कि शीतलहर शुरू होने के बाद से अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल और रजाइयों का वितरण भी लगातार किया जा रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारी चिन्हित गरीब और असहाय लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि रानी मोहल्ला, धमेडी मोहल्ला, लखरौरा, कादिराबाद और रामनगर तिराहा सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बुढ़वल बस स्टेशन पर भी अलाव की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को ठंड से राहत मिल रही है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की है, जिससे उन्हें सर्दी के मौसम में बड़ी राहत मिली है। नगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि ठंड का प्रकोप समाप्त होने तक अलाव, कंबल और रजाइयों के वितरण की यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।इस व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में टाउन कार्यालय के कर्मचारी सनी मिश्रा, बल्लू बाबा, अमित कुमार, लिपिक रामकरण शर्मा,गुफरान दयाशंकर तिवारी और हरीश सहित अन्य सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 03:38 UTC