रामपुर में तेज बारिश और हवा से किसानों की धड़कनें बढ़ीं, बिजली आपूर्ति भी बाधित - News Summed Up

रामपुर में तेज बारिश और हवा से किसानों की धड़कनें बढ़ीं, बिजली आपूर्ति भी बाधित


जागरण संवाददाता, रामपुर। मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार की आधी रात के बाद तेज हवा के साथ शुरू हुई बरसात सुबह तक होती रही। इससे किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। अभी 10 प्रतिशत के लगभग ही फसल कटने का अनुमान है।तेज हवा के साथ बरसात ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, बिजली आपूर्ति भी ठपइस बार जिले में गेहूं की फसल का रकबा 1.35 लाख हे. है। सुबह बारिश थमने पर खेतों पर पहुंच कर किसान अपनी फसल में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। वहीं बारिश के कारण रात में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई थी। पहाड़ी गेट उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह तीन घंटे बाद बहाल हुई जबकि, सिविल लाइन के आवास विकास फीडर की आपूर्ति साढ़े 10 बजे तक बाधित रही।


Source: Dainik Jagran April 04, 2026 15:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */