रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी शौर्य जागरण यात्रा - News Summed Up

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी शौर्य जागरण यात्रा


Hindi NewsLocalRajasthanBaranShaurya Jagran Yatra Will Start Before The Consecration Of Ramlalaरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी शौर्य जागरण यात्राबारां 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान में यात्रा 15 से 25 सितंबर तक रहेगीभास्कर न्यूज|बारांअयोध्या में बन रहे राम मंदिर में गर्भगृह के अंदर रामलला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जिले में बजरंग दल की ओर से शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शौर्य यात्रा का आयोजन देशभर में किया जाएगा।बजरंग दल विभाग संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद् की युवा इकाई बजरंग दल की बैठक विश्व हिंदू परिषद् कार्यालय मानव विकास भवन में विहिप प्रांत संगठन मंत्री धनराज व बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल के मार्गदर्शन में हुई। जिसमें कोटा संभाग के प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बजरंग दल देशभर में शौर्य जागरण यात्रा निकालेगा। युवाओं को धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन 14 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। यात्रा महापुरुषों के स्थान से शुरू होगी। यात्रा के शुरुआत व समापन पर सभाएं भी होंगी। विभाग संयोजक शर्मा ने बताया कि राजस्थान में यात्रा 15 से 25 सितंबर तक रहेगी। यात्रा का शुभारंभ 15 सितंबर को मां चर्मण्यवती के तट पर भगवान केशवराय की नगरी केशवरायपाटन से शुरू होगी।जो बूंदी, कोटा, बारां व झालावाड़ जिलों के सभी ग्राम, प्रखंड और जिला स्तर पर जाकर कार्यकर्ता व युवाओं को को बजरंग दल से जोड़ेगी। यात्रा में रथ होगा जिसमें श्रीराम मंदिर का प्रारुप रहेगा। इस दौरान विहिप बारां जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह हाडा, बजरंगदल जिला संयोजक सत्यनारायण नागर, सह जिला संयोजक चेतन प्रताप, प्रखंड अध्यक्ष कालूलाल नायक, प्रखंड मंत्री घनश्याम, छीपाबड़ौद से देवकीनंदन, जगदीश मीणा, अमित गौतम, जय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source: Dainik Jagran July 19, 2023 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */