रायपुर में ट्रैफिक पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों का तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी - News Summed Up

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों का तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी


...और पढ़ेंJoin करेंनईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत आठ निरीक्षकों को अस्थायी रूप से विभिन्न यातायात थानों में पदस्थ किया गया है।निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से स्थानांतरित कर यातायात थाना तेलीबांधा भेजा गया है। निरीक्षक पारस पटेल को यातायात मुख्यालय से भाठागांव, निरीक्षक राकेश ठाकुर को मुख्यालय से भनपुरी, निरीक्षक भावेश गौतम को पंडरी, निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह और निरीक्षक राजेश सिंह को शारदा चौक यातायात थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 19:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */