आज खेतों में किसान अत्याधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं, जिसकी वजह से मिट्टी की गुणवत्ता पर काफी बुरा असर पड़ता है. रासायनिक उर्वरकों से फसलों की सिंचाई करने से ये उर्वरक मिट्टी के साथ मिलकर काफी नीचे चले जाते है, जिसकी वजह से मिट्टी की अपनी उपजाऊ क्षमता तो कम हो ही जाती है, साथ ही साथ फसलों को उचित मात्रा में पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं. साथ ही साथ मिट्टी में मौजूद लाभकारी छोटे कीड़े-मकोड़े भी इस रसायनिक उर्वरकों के प्रभाव से जल्दी ही नष्ट हो जाते है. केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने किसान भाइयों से रासायनिक उर्वरक के प्रयोग ना करने की अपील की है. रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है.
Source: Dainik Jagran September 16, 2023 01:34 UTC