Hindi NewsLocalRajasthanThieves Stole Gold And Silver Jewelery From The House, 3 Vicious Crooks Arrested In 36 Hoursरिटायर्ड IAS के बेटे के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार: चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे, 3 शातिर बदमाश 36 घंटे में गिरफ्तारडूंगरपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस गिरफ्त में आरोपी।शहर के नवाडेरा कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई के बेटे के घर लाखो की चोरी करने वाले 3 शातिर बदमाशो को कोतवाली थाना पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।कोतवाली थानाधिकारो दिलीपदान चारण ने बताया कि 11 जुलाई को शहर के नवाडेरा कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई रणजीत जैन के बेटे विशाल के घर चोरी की वारदात हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। वारदात के बाद से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।इसके लिए पुलिस ने टीमों का गठन करते हुए जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फूटेज खंगाले, जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशों की पहचान करते हुए पुलिस ने मामले में मुस्तफा पुत्र जावेद निवासी शास्त्री कॉलोनी, ओमप्रकाश पुत्र राजु रोत निवासी नवाडेरा व लोकेश पुत्र बाबूलाल कटारा निवासी मांडवा खापरडा को गिरफ्तार कर लिया है।थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियो ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया है। वही आरोपियों की निशानदेही से चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। इधर, शहर में दूसरी जगह हुई चोरी की वारदातों का पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 6 में भी एक सुने मकान से लाखों की चोरी हुई थी, जिसमे भी पुलिस को सीसीटीवी फूटेज मिले है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। ऐसे में लोग शहर में चोरी की सभी वारदातों का खुलासा करने की मांग कर रहे है।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 15:00 UTC