Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraTwo People Arrested While Smuggling Liquor, Action Of Bichhiwada Police Stationबिछीवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार, देसी और अंग्रेजी शराब जब्तबांसवाड़ा 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेसी शराब के अवैध परिहवन के आरोपी को किया गिरफ्तार।बिछीवाड़ा (डूंगरपुर) थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग कार्रवाई कर अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की। वहीं शराब के अवैध परिवहन के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि गांव बोखला में नाकेबंदी के दौरान 20 लीटर देसी शराब के साथ बोखला फला डोबर निवासी ईश्वर पुत्र कावाजी डोडा को गिरफ्तार किया। हथकड़ी महुवा शराब को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार जिला स्पेशल टीम ने नाकेबंदी के दौरान बोर का पानी निवासी बाइक सवार बेचरलाल उर्फ बेसा डामोर को गिरफ्तार किया। वहीं उसके कब्जे वाले थैले से करीब 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में बाइक भी बरामद की। इसके बाद डीएसटी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अंग्रेजी शराब का मामला बिछीवाड़ा पुलिस को सौंप दिया।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 14:26 UTC