रिपोर्ट / ज्यादा प्रॉफिट नहीं कमा पाई थी 543 करोड़ में बनी 2.0 इसलिए अगली फिल्म के लिए रजनीकांत ने घटाई फीस - News Summed Up

रिपोर्ट / ज्यादा प्रॉफिट नहीं कमा पाई थी 543 करोड़ में बनी 2.0 इसलिए अगली फिल्म के लिए रजनीकांत ने घटाई फीस


Dainik Bhaskar Feb 06, 2019, 12:51 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. रजनीकांत इन दिनों अपनी दूसरे नंबर की बेटी सौन्दर्या की शादी में व्यस्त हैं। सौन्दर्या की शादी 11 फरवरी 2019 को होनी है। सौन्दर्या की शादी के बाद रजनीकांत फिल्म मेकर एआर मुर्गदास के साथ अपनी अगली फिल्म करेंगे। यह पहली बार होगा जब रजनी मुर्गदास की किसी फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म में काम करने के लिए रजनीकांत ने अपनी फीस में कटौती की है।फिल्म का टाइटल तय नहीं: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली एक अनाम फिल्म के लिए रजनीकांत ने अपनी फीस घटा दी है। लाइका प्रोडक्शन ने रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर पिछली फिल्म 2.0 को बनाने में करीब 543 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कारोबार अच्छा किया था। लेकिन लागत अधिक होने के कारण मेकर्स को ज्यादा फायदा नहीं हो पाया था। इसी के चलते रजनी ने यह फैसला लिया है। वह चाहते हैं कि फिल्म मेकर को किसी भी तरह से नुकसान न हो।कीर्ति सुरेश भी आ सकती हैं नजर: रजनीकांत मुर्गदास के साथ जो फिल्म कर रहे हैं वह तमिल फिल्म होगी। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मार्च 2019 तक फ्लोर पर आ सकती है। इस फिल्म में रजनी के अपोजिट तमिल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आ सकती हैं। कीर्ति मुर्गदास की साथ उनकी पिछली फिल्म सरकार में काम कर चुकी हैं। रजनीकांत की पिछली फिल्म पेटा थी। कार्तिक सुब्बाराव के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने करीब 220 करोड़ रुपए कमाए थे और लगातार 25 दिन तक थिएटर्स में चली थी।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 07:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */