विदेश से दिल्ली वापस लौटते ही झुग्गी में रहने वाले इस परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, 10 मिनट की मुलाकात में हाल जाना, पिया पानी - News Summed Up

विदेश से दिल्ली वापस लौटते ही झुग्गी में रहने वाले इस परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, 10 मिनट की मुलाकात में हाल जाना, पिया पानी


वीडियो डेस्क. सक्रिय राजनीति में आने से पहले वाड्रा मंगलवार रात के औरंगजेब रोड स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंची। प्रियंका यहां पोलियो ग्रस्त बच्चे आशीष से मिलने पहुंची थीं और उन्होंने यहां तकरीबन 15 मिनट गुजारे। आशीष के पिता सुभाष यादव का कहना है कि 'प्रियंका बीते 3-4 सालों से आशीष के इलाज में पूरी मदद कर रही हैं। वे हर दो महीने में एक बार आशीष से मिलने आती हैं और हमसे जरुरतों के बारे में पूछती हैं।'बता दें प्रियंका मंगलवार को ही विदेश से लौटी हैं और उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को वही कमरा दिया गया है जहां से उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */