रिश्तेदार ने ही की छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar - News Summed Up

रिश्तेदार ने ही की छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonSix year old Child Stoned To Death, Dead Body Recovered From Forestरंजिश में हत्या: रिश्तेदार ने ही की छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तारगुरुग्राम 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी बच्चे का रिश्तेदार गुड्डू साहनी को पुलिस ने पकड़ लिया।बसई एन्क्लेव से लापता छह वर्षीय गणित कुमार का शव शुक्रवार शाम इलाके के ही जंगल में मिला। पत्थर से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले उसका गला दबाया गया था। आरोपी बच्चे का रिश्तेदार गुड्डू साहनी निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया था। सेक्टर-10 ए थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।पिछले कई सालों से मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव पकरीड़ी निवासी बुधु साहनी बसई एन्क्लेव इलाके में परिवार सहित किराए पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। गत गुरुवार को वह और उनकी पत्नी काम पर चले गए थे। शाम को जब लौटे तो देखा कि उनका छह वर्षीय बेटा गणित लापता था। आसपास खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला फिर उन्होंने सेक्टर-10 ए थाने में शिकायत दी। इसके बाद बच्चे की खोजबीन में थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की सेक्टर-10 टीम भी जुट गई। इसी बीच छानबीन के क्रम में बसई एन्क्लेव में ही किराए पर रहने वाले मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव कुशाहा निवासी रिश्तेदार गुड्डू साहनी पर शक हुआ। फिर उसे शुक्रवार शाम गांव गढ़ी के नजदीक से पकड़ लिया। पूछताछ शुरू करते ही उसने पूरी सच्चाई बयां कर दीं। उसने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश के चलते हत्या करने के इरादे से गणित को वह बहला-फुसलाकर इलाके के ही जंगल में ले गया था। वहां पर पहले उसका गला दबाया फिर सिर व गर्दन पर चोट मारी। इससे उसकी मौत हो गई। गणित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।संदेह की वजह से ले ली जानएसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी गुड्‌डू का उसकी पत्नी ललिता के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर ललिता ने अपने पिता महेंद्र सिंह साहनी जो पानीपत में रहते हैं, को बुला लिया था। जब उसके ससुर समझा रहे थे उसी समय गुड्डू की सास लिखिया देवी की सगी बहन रिपल देवी जो बसई एन्क्लेव में ही रहती है, आ गई थीं। समझाने के बाद भी जब मनमुटाव दूर नहीं हुआ तो ललिता को उसके पिता अपने घर लेकर चले गए। गुड्डू को लगा कि रिपल देवी के कहने पर ही उसके ससुर उसकी पत्नी को लेकर चले गए। इस पर उसने सोचा कि उसका घर तो बर्बाद हो ही गया, अब वह रिपल देवी को भी बर्बाद करेगा। इसी रंजिश में उनके छोटे बेटे गणित की उसने हत्या कर दी। छानबीन के दौरान रिश्तेदार गुड्डू के ऊपर शक हो गया था।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */