रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव: मुजफ्फरपुर में मिला अज्ञात युवक का शव, स्थानीय लोग जता रहे हत्या की आशंका - News Summed Up

रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव: मुजफ्फरपुर में मिला अज्ञात युवक का शव, स्थानीय लोग जता रहे हत्या की आशंका


Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurDead Body Of Youth Found In Bushes On Railway Track In Muzaffarpurरेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव: मुजफ्फरपुर में मिला अज्ञात युवक का शव, स्थानीय लोग जता रहे हत्या की आशंकामुजफ्फरपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकझाड़ी से बरामद युवक का शव।मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्तिथ गोछि छपरा रेलवे गुमटी के समीप रविवार देर शाम एक युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों की भाड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि, मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कांटी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। फिर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा था। कपड़े खून से सने थे। जबकि, सिर के पास से भी खून निकल रहा था। इसके अलावा, मृतक का पैंट पूरी तरह से फ़टा था। स्थानीय लोगो ने अंदाजा लगाया है कि युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई होंगी।कांटी पुलिस का कहना है कि शव को SKMCH भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करने की कोशिश को जा रही है। घटनास्थल की छानबीन की गई है। रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में शव मिला है। पता लगाया जा रहा है कि युवक कहीं ट्रेन से तो नहीं गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। हालांकि, हत्या की भी बिंदु पर जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */