रॉबर्ट वाड्रा आज दोबारा ईडी के सामने पेश होंगे, अफसरों ने 6 घंटे में पूछे थे 42 सवाल - Dainik Bhaskar - News Summed Up

रॉबर्ट वाड्रा आज दोबारा ईडी के सामने पेश होंगे, अफसरों ने 6 घंटे में पूछे थे 42 सवाल - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar Feb 07, 2019, 09:16 AM ISTरॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को लंदन में बेनामी संपत्ति के 2014 के केस में पूछताछ हुईमनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने वाड्रा को 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से छूट दी थीनई दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को दोबारा प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) में पेश होंगे। बुधवार को भी शाम चार बजे वह ईडी के दफ्तर गए थे। उन्हें प्रियंका लेकर पहुंची थीं। करीब रात 10 बजे वे बाहर निकले। ईडी के अफसरों ने करीब छह घंटे में उनसे 42 सवाल पूछे। अफसरों ने विदेशों में बेनामी संपत्तियों को लेकर वाड्रा से पूछताछ की थी।उधर, वाड्रा को छोड़ने के बाद प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी महासचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने पहली बार उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।वाड्रा ने कोर्ट में लगाई थी अर्जीवाड्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। उनकी इस अपील पर कोर्ट ने उन्हें 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से छूट दी थी। साथ ही कहा था कि वाड्रा को 6 फरवरी को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगा।ईडी दफ्तर: 7 अफसरों ने वकील की मौजूदगी में पूछे सवालईडी के 7 अफसरों ने वाड्रा से उनके वकील की मौजूगी में लंदन में जमीनों-बंगलों की खरीद-फरोख्त को लेकर सवाल पूछे। ईडी ने 42 सवाल तैयार किए थे। अफसर सवालों के लिखित जवाब चाहते थे, लेकिन वाड्रा ने कुछ सवालों के जवाब लिखित में देने से मना कर दिया।वाड्रा ने लंदन के बंगला मालिक अरोड़ा को पहचानामामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर स्थित 19 करोड़ की प्रॉपर्टी की खरीद से जुड़ा है। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि भगोड़े हथियार व्यापारी संजय भंडारी के खिलाफ जांच में मनोज अरोड़ा का नाम सामने आया। यह प्रॉपर्टी भंडारी ने अरोड़ा को बेची थी। ईडी का दावा है कि इसके असली मालिक वाड्रा ही हैं।ईडी के वाड़ा से पूछे प्रमुख सवालईडी: आप मनोज और भंडारी को जानते हैं? वाड्रा: अरोड़ा मेरा कर्मचारी था। लेकिन, अब नहीं है। मैं भंडारी को नहीं जानता।ईडी: अरोड़ा की ईमेल आईडी से आपकी ईमेल आईडी पर प्रॉपर्टी की डिटेल समेत पैसों के लेन-देन तक की बातें हुई थीं। आपकी आईडी से लगातार कम्युनिकेशन हुआ।वाड्रा: नहीं। मैंने कभी ईमेल नहीं किया।ईडी: क्या आपके व्यापारिक संबंध संजय भंडारी के चचेरे भाई शिखर चड्ढा के साथ थे।वाड्रा: नहीं।ईडी: क्या लंदन की प्रॉपर्टी आपकी है? इसके अलावा भी वहां कई संपत्तियां हैं? वाड्रा: मेरे पास लंदन में कोई संपत्ति नहीं है।चुनाव से ठीक पहले ईडी की इस कार्रवाई का मतलब लोग समझते हैं: प्रियंकापति रॉबर्ट से पूछताछ के मामले पर प्रियंका ने कहा, 'उनके साथ ईडी दफ्तर तक जाकर मैं सिर्फ यही बताना चाहती थी कि मैं हर कदम पर उनके साथ खड़ी हूं। लोग सब समझते हैं कि चुनाव से ठीक पहले यह क्यों हो रहा है और कौन करा रहा है।'


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 02:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */