रोहित शर्मा 12 साल पहले आईपीएल में 3 बॉल पर ले चुके हैं 3 विकेट, 2 ओवर में 4 को बनाया था शिकार - News Summed Up

रोहित शर्मा 12 साल पहले आईपीएल में 3 बॉल पर ले चुके हैं 3 विकेट, 2 ओवर में 4 को बनाया था शिकार


रोहित शर्मा 12 साल पहले आईपीएल में 3 बॉल पर ले चुके हैं 3 विकेट, 2 ओवर में 4 को बनाया था शिकारRizwan Noor Khanअपने बल्‍ले से गेंदबाजों की धुनाई करने वाले रोहित शर्मा गेंद से भी कमाल करने में माहिर हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में अपनी 3 बॉल पर 3 विकेट चटकाकर यह कारनामा कर चुके हैं। आज के ही दिन 12 साल पहले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के 4 बल्‍लेबाजों को पवेलियन का रास्‍ता दिखाकर अपनी टीम डेक्‍कन चार्जर्स को जीत दिलाई थी।मुंबई इंडियंस से पहले डेक्‍कन चार्जर्स के लिए खेले5 बार मुंबई इंडियंस और 1 बार डेक्‍कन चाजर्स के लिए आईपीएल खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा बनने से पहले आईपीएल टीम डेक्‍कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। साल 2009 में डेक्‍कन के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था। इसके लिए रोहित शर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।डेक्‍कन के 145 तक नहीं पहुंच पाई मुंबई2009 में आईपीएल के मुकाबले दक्षिण में अफ्रीका में खेले गए थे। टूर्नामेंट के 32वें मैच में डेक्‍कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की टीम सेंचुरियन के मैदान में आमने सामने थीं। डेक्‍कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 126 रन ही बना सकी।रोहित ने बल्‍ले और गेंद से मचाया धमालइस मैच में डेक्‍कन चार्जर्स के प्‍लेयर रोहित शर्मा ने बल्‍ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और टीम डेक्‍कन ने मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन बनाए और इसके बाद 2 ओवर में सबसे ज्‍यादा 4 महत्‍वपूर्ण विकेट चटकाकर सचिन तेंदुलकर की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को लक्ष्‍य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।पहली बार 3 बॉल में 3 विकेट चटकाएडेक्‍कन चार्जर्स के कप्‍तान एडम गिलक्रिस्‍ट ने रोहित शर्मा को 16वां ओवर डालने के लिए गेंद थमाई। रोहित शर्मा ने ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्‍लेबाज अभिषेक नायर और छठी गेंद पर हरभजन सिंह को शून्‍य पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 18वें ओवर में रोहित फिर गेंदबाजी करने आए और पहली ही बॉल पर जेपी डुमिनी को 52 रन के स्‍कोर पर आउट कर अपनी लगातार 3 बॉल पर 3 विकेट चटकाकर कमाल कर दिया। और इस तरह रोहित शर्मा के नाम हैट्रिक हो गई।…Nextये भी पढ़ें : टी20 क्रिकेट की रन मशीन हैं ये 4 बल्लेबाज, लिस्‍ट में भारतीय नहींIPL Tally: बाउंड्री जड़ने में सबसे आगे DC का बल्लेबाजIPL : रैना, धोनी, कोहली और गिलक्रिस्ट के नाम खास रिकॉर्ड3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल


Source: Dainik Jagran May 06, 2021 06:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */