Jagran New Media ने बीते 2 अगस्त को लखनऊ में Jagran BADLAV MSME Conclave का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य MSME क्षेत्र को और विकसित बनाना था। जागरण का यह आयोजन लखनऊ में हुआ, जिसमें पहले संस्करण को आगे बढ़ाते हुए दूसरे संस्करण की शुरुआत की गई। कॉन्क्लेव में इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे MSME को और ज्यादा मजबूत बनाया जाए। साथ ही, उत्तर प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र और छोटे व्यवसायों को भविष्य के लिए कैसे तैयार किया जाए आदि जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस चर्चा पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं जैसे-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आदि।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने राज्य औद्योगिक और MSME के विकास को लेकर सरकार के सफल कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास और MSME सेक्टर के विकास को लेकर Jagran Badlav MSME का समर्थन किया गया। उन्होंने मुझे यह जानकर खुशी हुई कि Jagran New Media, द जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग ने लखनऊ में Jagran BADLAV MSME Conclave का आयोजन किया।यह तो हम सभी को पता है कि MSME ने कैसे उत्तर प्रदेश में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया है। इसके आधार पर, राज्य सरकार MSME को आगे बढ़ाने के लिए हमारा पूरा सहयोग है। उत्तर प्रदेश में नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अपार संभावनाएं हैं हम 'One District One Product' (ODOP) योजना के सफल उदाहरण से समझते हैं। इस योजना ने विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान हासिल की है।Jgran BADLAV MSME Conclave में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री राकेश सचान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश की सरकार उद्यमियों और उनके संगठन के सुझावों को व्यवहारिक रूप देने का लागतार पूरा प्रयास कर रही है, ताकि MSME सेक्टर को आगे बढ़ाया जाए, उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए।इस तरह यूपी सरकार ने वो काम किया है जिससे MSME Conclave को बढ़ावा मिले। देश में मौजूद 6 करोड़ 33 लाख MSME enterprises से सीधे 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है, उसमें सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां लगभग 96 लाख MSME enterprise हैं। सरकार प्रयास कर रही है कि MSME की ज्यादा से ज्यादा enterprise अपने नाम को सरकारी पोर्टल पर रजिस्टर करवाएं, इसके लिए सरकार अभियान भी चला रही है।इस कॉन्क्लेव का उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख शासन सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा भी हिस्सा थे। वो लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और MSME पर बात की। उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि Jagran Badlav MSME Conclave को बिल्कुल सही समय पर लाया गया है और उत्तर प्रदेश के MSME पर रुचि दिखाई है। उत्तर प्रदेश में हिंदुस्तान का सबसे ज्यादा MSME तेजी से आगे बढ़ रहा है।हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित 'मेक इन इंडिया' को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश तेजी से MSME को भी बढ़ाने का काम कर रहा है। सरकार ने इसी साल उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 35 लाख करोड़ रुपए करने का वादा किया था, जिसमें से 1.6 करोड़ रुपए MSME क्षेत्र में इन्वेस्ट करने का वादा किया है। इससे राज्य में कारोबार करने में आसानी होगी। साथ ही, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।इस मौके पर Jagran New Media के CEO भरत गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में MSME ने GDP में 30% और exports में 40% योगदान दिया है और जल्द ही यह सबसे बड़ा रोजगार देने वाला जरिया बन जाएगा। आगे कहा कि भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रही है।देश में यह बदलाव MSME के सहयोग से संभव हो पाया है। आज MSME का दायरा बढ़ रहा है, जिसकी बदौलत रोजगार भी उत्पन्न हो रहे हैं। यह सेक्टर भारत की नई अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है। हालांकि, फंड और तकनीक की समस्या इस सेक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जिसके ऊपर काम करने की जरूरत है।पैनल डिस्कशन में हुई चर्चा की मुख्य बातेंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत तेजी से विकसित हुआ है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती यही है कि MSME में काम कर रहे वर्किंग स्टाफ को कैसे इसके लिए तैयार किया जाए।कोरोना काल में डिजिटल इंडिया ने बहुत अच्छा काम किया। सोशल मीडिया ऐप्स और ई-कॉमर्स से MSME को भी इसमें बहुत मदद मिली।अगर कोई नया काम करना चाहता है, कुछ सर्च करना चाहता तो आज जनरेटिव AI आसानी से उसमें मदद कर रहा है और इसका लाभ MSME को बहुत होने वाला है।विश्व तेजी से बदल रहा है। ग्राहकों की जरूरतें बदल रही हैं, उनका कंजम्शन पैटर्न भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में खुद को अपग्रेड करें और सरकार की नीतियों का फायदा उठाएंMSME में डिस्ट्रीब्यूशन महत्वपूर्ण पहलू है। इसका मतलब यह हुआ कि उत्पाद कैसे पहुंचेगा ग्राहकों तक। आज जो डिस्ट्रीब्यूशन का मालिक वही राजा है।इस बातों पर चर्चा पूरे दिन की गई, जिसमें सौरभ पांडे (CXO - Fulfillment & Experience, Meesho), आनंदी अग्रवाल (Chairperson, Women Entrepreneur Cell, Indian Industries Association) और चेतन डियो भल्ला (National Vice President) शामिल हुए। जागरण की तरफ से कार्यक्रम का संचालन गीतू मोजा (Consulting Editor, Jagran Business) और नंद कुमार नायर (Head, Jagran Business) ने किया था।जागरण न्यू मीडियाजागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल वेबसाइट है। यह भारत की सबसे विश्वासनीय मीडिया कंपनी और कम्युनिकेशन ग्रुप है। इसका कारोबार प्रिंट, ओओएच, एक्टिवेशन, रेडियो और डिजिटल के क्षेत्र में फैला है। जागरण न्यू मीडिया के पाठकों
Source: Dainik Jagran August 05, 2023 08:12 UTC