लाॅकडाउन के 21 दिन बाद अब मप्र में तकनीकी सलाहकार समिति गठित - News Summed Up

लाॅकडाउन के 21 दिन बाद अब मप्र में तकनीकी सलाहकार समिति गठित


मप्र सरकार ने मंगलवार को तकनीकी सलाहकार समिति का गठन कर दिया।दैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 08:54 AM ISTभोपाल. कोविड-19 के नियंत्रण के लिए मप्र सरकार ने मंगलवार को तकनीकी सलाहकार समिति का गठन कर दिया। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए बनाई गई समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के संचालक व आईएएस अधिकारी सुदाम पी खाड़े करेंगे। यह समिति कोरोना नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार करेगी। एक माह के भीतर ही यह तीसरी समिति होगी। इससे पहले लाॅकडाउन के बाद किस तरह से गतिविधियां प्रारंभ होगीं और आर्थिक स्थिति में सुधार कैसे होगा, इन्हें लेकर अलग-अलग दो उच्चस्तरीय समितियां बन चुकी हैं। तकनीकी समिति 21 दिन के लाॅकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी होने के बाद सामने आई है। समिति प्रतिदिन की स्थिति का विश्लेषण व कार्यवाही की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को सौंपेगी।


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */