लॉकडाउन / हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, हिंदपीढ़ी से लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी - News Summed Up

लॉकडाउन / हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, हिंदपीढ़ी से लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी


गर्भवती महिलाओं की देखरेख के लिए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को लगाया गयाराशन पहुंचाने के लिए एडीएम नक्सल को बनाया गया नोडल पदाधिकारीदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 02:19 PM ISTरांची. झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले पर स्वत संज्ञान लेकर मुख्य सचिव, डीसी और एसएसपी से जवाब तलब किया है। इसके बाद जिला प्रशासन भी रेस हो गया। गुरुवार को गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में डीसी राय महिमापत रे ने हिंदीपीढ़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुविधा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को नोडल पदाधिकारी बनाते हुए आंगनबाड़ी सेविका और सहिया के माध्यम से जानकारी इकट्ठा करके स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। क्षेत्र से लोग बाहर न निकल सके। इसलिए उन्हें घर पर ही राशन सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ एसओआर को दिया गया। पीडीएस डीलर राशन सामग्री लेकर लाभुकों के घर तक जाएंगे और उन्हें सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।मजिस्ट्रेट को नियमित मॉनिटरिंग करने का मिला आदेशजिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की ड्यूटी की मॉनिटरिंग करने के लिए लगातार कंट्रोल रूम विजिट करने को कहा गया है। सभी मजिस्ट्रेट अपने आदेशानुसार स्थल पर प्रतिनियुक्त हैं या नहीं, इसकी रिपोर्टिंग नियमित अंतराल पर करते रहेंगे। गुरुनानक कमांड एन्ड कंट्रोल रूम में सुबह की मीटिंग में सभी वरीय पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को अपनी कार्य एवं दायित्व का पालन निष्ठा से करने का निर्देश दिया गया। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वाले मजिस्ट्रेट पर सीधी कार्रवाई होगी।पैसे की कमी दूर करने के लिए चलंत एटीएम का संचालनअग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को चलंत एटीएम के संचालन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लोगों को पैसे की दिक्कत ना हो। इसलिए चलंत एटीएम के संचालन का निर्देश दिया गया।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 08:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */