Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadBoxer Anupama In Dubai, Wins Silver Medal In Asian Boxing ChampionshipAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविदेश में मिली पलवल की बेटी को सफलता: बॉक्सर अनुपमा ने दुबई में लहराया परचम, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिला रजत पदकफरीदाबाद 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकपलवल जिले की यादुपुर गांव की रहने वाली अनपुमा के पिता सुरेश एक कंपनी में कर्मचारी हैं।दुबई में चल रहे एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सर अनुपमा ने रजत पदक जीत कर देश का प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस खेल में दुनिया के सभी देशों ने हिस्सा लिया था। मूलरूप से पलवल की रहने वाली अनुपमा यहां सेक्टर दस स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में प्रेक्टिस करती है। प्रतियोगिता 25 से 31 मई तक आयोजित की गई।अनुपमा के बॉक्सिंग कोच राजीव गोदारा ने बताया की इस चैंपियनशिप में एशिया के सभी देशों के साथ-साथ भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने भी भाग लिया। लेकिन उन्हें भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली पूजा बोरा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लेकिन अनुपमा ने फाइनल फाइट में 3:2 के स्कोर से कजाकिस्तान की बॉक्सर से हार का सामना करना पड़ा।गोदारा ने बताया अनुपमा अपनी बहन के साथ पलवल से ट्रेन में फरीदाबाद सेक्टर 10 केएल मेहता स्कूल में स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब मैं प्रैक्टिस करने आती थी, लेकिन वह अब दो साल से इंडिया गेम में है। पलवल जिले की यादुपुर गांव की रहने वाली अनपुमा के पिता सुरेश एक कंपनी में कर्मचारी हैं। इससे पहले भी अनुपमा कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रचम लहरा चुकी है। अनुपमा तीन बार नेशनल चैंपियन होने के साथ-साथ पिछले साल हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बी कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ साथ उन्होंने साइबेरिया में हुई गोल्डन ग्लोब्स बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक तथा बुलगेरिया मे हुए इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 14:13 UTC