विरोध प्रदर्शन: मेवाती महिला किसानों का दिल्ली कूच, तीखी नोंकझोक व लाठीचार्ज - News Summed Up

विरोध प्रदर्शन: मेवाती महिला किसानों का दिल्ली कूच, तीखी नोंकझोक व लाठीचार्ज


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonMewati Women Farmers Traveled To Delhi, Shrill Nongkhoj And LathichargeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविरोध प्रदर्शन: मेवाती महिला किसानों का दिल्ली कूच, तीखी नोंकझोक व लाठीचार्जगुड़गांव एक दिन पहलेकॉपी लिंकफिरोजपुर झिरका. दिल्ली अलवर हाइवे पर करहेड़ा में दिल्ली कूच में हरियाणा पुलिस का घेरा तोड़ती मेवाती महिला किसान।सैकड़ों की संख्या में शनिवार को मेवाती महिला किसानों ने दिल्ली कूच किया। काफिले में घागस, मुलथान, कंसाली, शाहपुर, करहेडा की महिलाएं भारी तादाद में शामिल हुई। करीब 9 बजे इन गांवों से दर्जनों ट्रेक्टर और गाड़ियों समेत सैंकड़ों महिला किसान पैदल चल रही थी। दिल्ली की तरफ बढ़ रही किसानों को ट्रेक्टरों समेत पुलिस ने शाहपुर नाके पर 2 घंटे हिरासत में रखा।हरियाणा पुलिस से महिला किसानों की तीखी नोंकझोक हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। महिला किसानों ने पुलिस से लाठियां छींन ली। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए महिलाओं पर लाठीचार्ज किया तो महिलाओं ने लाठियां पकड़ ली।जिससे महिला नाराज हो गई। लेकिन तब तक महिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंचीं तो महिला किसानों को पुलिस के जवान आगे बढ़ने से नहीं रोक सके। पुलिस की तरफ से लगाए गए 5 नाके तोड़कर महिला किसान घागस से करहेडा चौक पहुंच गई।श्रमिक संगठनों ने सरकार का पुतला फूंकागुड़गांव| केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए कानूनों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं। गुड़गांव में भी किसानों के इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, खापों व श्रमिक संगठनों का भी सहयोग व समर्थन मिलता जा रहा है।प्रतिदिन कोई न कोई संगठन आंदोलन के समर्थन में घोषणा कर ही देता है। शनिवार को विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठनों ने मिनी सचिवालय पर एकत्रित होकर जहां प्रदर्शन किया, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजीव चौक तक पैदल मार्च करते हुए सरकार का पुतला भी फूंका।


Source: Dainik Bhaskar December 06, 2020 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */