वीकेंड पर वेब सीरीज निपटाने की है आदत? तो पढ़ लें कैसे आपका शरीर खोखला कर रही है Binge Watching की लत - News Summed Up

वीकेंड पर वेब सीरीज निपटाने की है आदत? तो पढ़ लें कैसे आपका शरीर खोखला कर रही है Binge Watching की लत


लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो चुके हैं। आलम यह है कि अब मोबाइल हो या लैपटॉप और यहां तक ही टीवी पर भी लोग कुछ न कुछ बिंज वॉच कर रहे हैं।लगातार कई घंटों तक किसी वेब सीरीज, टीवी शो या फिल्मों के कई एपिसोड एक साथ देखने की आदत को 'बिंज-वॉचिंग' कहते हैं। कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से यह आदत लोगों में बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत के बड़े शहरों में हुई Nielsen IQ की रिसर्च के मुताबिक 66 फीसदी लोग वीकेंड पर बिंज वॉचिंग करना पसंद करते हैं।युवाओं में इसका बढ़ता चलन वैसे तो हर उम्र के लोग टीवी देखना पसंद करते हैं, लेकिन किशोरों और युवाओं में इसका क्रेज सबसे ज्यादा है। यह जीवन का वह समय होता है जब वे कॉलेज जाने, करियर शुरू करने या नए रिश्ते बनाने जैसे कई बड़े बदलावों से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में बिंज वॉचिंग की आदत फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती है।क्या हैं इसके नुकसान? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मानसिक रूप से स्वस्थ इंसान वह है जो जीवन के सामान्य तनाव को संभाल सके, अच्छे से काम कर सके और समाज में अपना योगदान दे सके। (Picture Credit- AI Generated) भले ही कुछ देर टीवी या सीरीज देखना दिनभर की थकान और तनाव मिटाने का एक अच्छा तरीका लगता हो, लेकिन इसे लगातार घंटों तक देखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई शोध बताते हैं कि बिंज-वॉचिंग से निम्न मानसिक समस्याएं हो सकती हैं:इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा बढ़ता है।लोगों से दूर होने और अकेले रहने की आदत पड़ती है, जो बाद में अकेलेपन का कारण बनता है।इससे रातों की नींद खराब होती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन रहता है।लगातार स्क्रीन देखने की आदत होने पर स्क्रीन के बिना बेचैनी महसूस होती है। यह सेहत को कैसे बिगाड़ता है? जब लोग घंटों तक अकेले कमरे में बैठकर स्क्रीन देखते रहते हैं, तो उनका परिवार और दोस्तों से संपर्क कम हो जाता है। बातचीत न होने के कारण अकेलापन और उदासी घेरने लगती है।


Source: Dainik Jagran February 21, 2026 14:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */