चंद्र का आपके सप्तम भाव में गोचर आपकी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करेगा। धन की हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक समस्याएं परेशान करेंगी। किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं, सावधानी ही बचाव है। छात्रो को अपने लक्ष्यों को हांसिल करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।संबंधों का विशेष ख्याल बनाए रखें। मानसिक तनाव वाणी की मधुरता छीन सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद होने की संभावना है, उचित दूरी बना के रखना हितकर होगा। सतर्कता के साथ कार्यो को पूर्ण करते चले जाएंगे।आर्थिक हानि की संभावना है, जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य में कुछ उतर-चढ़ाव संभव है। अस्थमा के रोगी मानसिक तनाव से बचें, स्वास्थ्य नियमो का पालन करें। भगवन शिव के पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करें।
Source: Navbharat Times May 07, 2020 21:33 UTC