वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता: एक दिन में 55796 को लगे टीके, अब सोमवार को लगेंगे डोज - News Summed Up

वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता: एक दिन में 55796 को लगे टीके, अब सोमवार को लगेंगे डोज


Hindi NewsLocalMpIndoreVaccines Administered On 55796 In One Day, Now Doses Will Be Taken On Mondayवैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता: एक दिन में 55796 को लगे टीके, अब सोमवार को लगेंगे डोजइंदौर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में शनिवार को फिर वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान डोज की संख्या देखते हुए सेंटर 130 से बढ़ाकर 189 किए गए। इसके तहत कोविशील्ड के दोनों व कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। शहरी क्षेत्र में वैक्सीन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करने वालों को ही लगाई गई। शाम को कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने बुकिंग के बाद भी डोज नहीं लगाए, उनके स्थान पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के तहत पात्र दूसरे लोगों को लगा दिए गए। दिनभर में 55796 लोगों को डोज लगाए गए। वैसे अब तक 82 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहला डोज तथा 20 फीसदी को दूसरा डोज लग चुका है।टीचरों व कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए स्थिति स्पष्ट नहींउधर, शासन ने 26 जुलाई से 31 जुलाई तक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों-कॉलेजों में सभी टीचरों व कर्मचारियों का वैक्सीनेशन का आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले में भी यह व्यवस्था शुरू की जा रही है लेकिन हालांकि फिलहाल की वैक्सीन की कमी है जिसके चलते स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है कि सोमवार से इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी या पहले की तरह टीके लगाए जाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */