वैक्सीन लगाने का उत्साह चरम पर: कोरोना से सुरक्षा कवच हासिल करने को एमडीएम अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़, गड़बड़ा गई सारी व्यवस्था - News Summed Up

वैक्सीन लगाने का उत्साह चरम पर: कोरोना से सुरक्षा कवच हासिल करने को एमडीएम अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़, गड़बड़ा गई सारी व्यवस्था


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurHuge Crowd Gathered In MDM Hospital To Get Security Cover From Corona, The Whole System Went Wrongवैक्सीन लगाने का उत्साह चरम पर: कोरोना से सुरक्षा कवच हासिल करने को एमडीएम अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़, गड़बड़ा गई सारी व्यवस्थाजोधपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर के एमडीएम अस्पताल में वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़।कोरोना से सुरक्षा कवच हासिल करने को लोगों का उत्साह चरम पर है। अब सभी लोग वैक्सीन लगवाने का लालायित है। इसकी बानगी बुधवार को एमडीएम अस्पताल में देखने को मिली। कुछ दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर वैक्सीन की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। एमडीएम में एक हजार डोज के लिए स्लॉट बुक किए गए थे, लेकिन स्लॉट बुक कराए बगैर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस कारण से व्यवस्थाएं एक बार गड़बड़ा गई। बाद में सभी को कतार से खड़ा करवाया गया।वैक्सीन लगवाने को कतार में खड़े लोग।सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि जोधपुर में कल वैक्सीन की 19 हजार डोज पहुंची थी। आज शहर के तीस स्थान पर करीब पंद्रह हजार डोज लगाई जा रही है। इनमें से सबसे अधिक एक हजार डोज एमडीएम अस्पताल में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था कर रखी है ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। एमडीएम में आज वैक्सीन लगवाने के इच्छुक लोगों की उमड़ी भारी भीड़ के बारे में उन्होंने कहा कि एक साथ सभी लोगों के पहुंचने से थोड़ी देर के लिए दिक्कत हुई थी। बाद में सब कुछ व्यवस्थित हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्लॉट बुक कराए बगैर भी पहुंच गए। इससे भी व्यवस्था प्रभावित हुई।वैक्सीन लगवाने के लिए धूप के बावजूद कतार में खड़ी महिलाएं।डॉ. मंडा ने बताया कि जोधपुर में अब लोग उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवा रहे है। स्लॉट खुलते ही हाथों हाथ बुक हो रहा है। हालांकि वैक्सीन की कम संख्या में उपलब्धता के कारण हम पर्याप्त संख्या में लोगों के वैक्सीन नहीं लगा पा रहे है। जोधपुर में आज अधिकांश लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। ऐसे में एमडीएम अस्पताल को 500 कोविशील्ड और 500 कोवैक्सीन की डोज दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */