'व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज' - News Summed Up

'व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज'


\Bएनबीटी संवाददाता, लखनऊ : \Bलॉकडाउन की वजह से व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ऐसे में आय और जीएसटी रिटर्न के आधार पर व्यापारियों को आर्थिक मदद देने के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जल्द मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के मुताबिक, उप्र में एक करोड़ से ज्यादा व्यापारी हैं। इनसे सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। अब ऐसे में पिछले 22 दिन से इनका ही कारोबार पूरी तरह से बंद है। उसमें पैसा घर से ही जा रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करे। संगठन ने जरूरत के हिसाब से 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है।


Source: Navbharat Times April 16, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */