Hindi NewsLocalRajasthanSikarJhunjhunuDead Body Of Youth Found Near Liquor Contract In Jhunjhunu's Sari, Relatives Expressed Fear Of Murder, Police Handed Over The Body To The Relatives After Conducting Post mortemशराब ठेके के पास मिला युवक का शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया शवझुंझुनूं 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजानकारी जुटाती पुलिस।जिले के गांव सारी में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सारी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिड़ावा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह शराब ठेके के पास रोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिड़ावा पुलिस को दी।सूचना पर चिड़ावा थाने से सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी व रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज बलवीर चावला मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। सीआई सैनी ने जानकारी जुटाई। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक प्रदीप कुमार बुधवार रात को थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।हत्या का संदेह जतायाइस संबंध में मृतक के भाई दीपक कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उसने प्रदीप कुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसने बताया कि प्रदीप प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम सात बजे घर से गए थे। गुरुवार सुबह जब उसको कमरे में देखा तो वह नहीं मिला। इस पर वह घर के गेट के बाहर निकला तो उसे ओमाशंकर मिला। जिसने उसको प्रदीप कुमार के ठेके के पीछे मृत अवस्था में पड़ा हुआ होने की जानकारी दी। वह वहां पर पहुंचा तो प्रदीप कुमार मृत पड़ा हुआ था। उन्होंने तीन नामजद व्यक्तियों पर संदेह जताया है।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:41 UTC