आगरा, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के अभियान 'एक पौधा जिदगी के नाम' को शहरवासियों का लगातार सहयोग मिल रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे पौधे लगाए गए, जो आक्सीजन ज्यादा देते हैं। पौधे लगाने के साथ-साथ लोग इन पौधों की देखभाल का भी संकल्प ले रहे हैं। खुद तो पौधे लगा ही रहे हैं, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।मंगलवार को न्यू आगरा क्षेत्र स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कहा कि हरियाली को अगर बढ़ाना है तो पौधारोपण जरूर करना है। उन्होंने कहा कि बेटे के हर जन्मदिन पर पांच पौधे लगाए जाते हैं। कुछ पौधे पेड़ बन चुके हैं। मेयर ने दैनिक जागरण की मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने का कार्य सिर्फ एक व्यक्ति या फिर संस्था का नहीं है। हर किसी को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। सौ मीटर की रोड हो या फिर पार्क, जहां पर भी मौका मिले पौधे लगाएं और देखभाल का संकल्प लें। मुकेश अग्रवाल ने पार्क के बाहर ट्री गार्ड लगाने की मांग की, जिससे पौधे को पशु नुकसान न पहुंचा सकें। इस पर मेयर ने सौ ट्री गार्ड जल्द उपलब्ध कराने की घोषणा की। डीके पांडेय ने कविता पाठ किया। पार्क में आम, पीपल, जामुन, बरगद के 65 पौधे रोपे गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पौधारोपण किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बरसात के मौसम में हर खाली स्थान पर पौधे रोपित करेंगे। हर कार्यकर्ता अपने घर के पास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करेगा। जेपी सभागार में नीम, पीपल, जामुन के पौधे लगाए गए। गोविद नगर स्थित पार्क में कीर्ति सेवा समिति ने भी पौधारोपण किया। समिति द्वारा पार्क में बरगद, नीम, पीपल व जामुन के पौधे लगाए गए। कल के कार्यक्रम-- सुबह नौ बजे ताज रायल अपार्टमेंट- सुबह नौ बजे, ओमेरियन सोसायटी, मुगल रोड, कमला नगर ।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran June 29, 2021 15:00 UTC