शाहजहांपुर में 16 लाख की अवैध शराब बरामद: दवाओं के बिल के सहारे कर रहे थे शराब की तस्करी, पुलिस ने 161 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की - News Summed Up

शाहजहांपुर में 16 लाख की अवैध शराब बरामद: दवाओं के बिल के सहारे कर रहे थे शराब की तस्करी, पुलिस ने 161 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyThey Were Smuggling Liquor With The Help Of Medicine Bills, Police Recovered 161 Boxes Of Haryana Marka Liquorशाहजहांपुर में 16 लाख की अवैध शराब बरामद: दवाओं के बिल के सहारे कर रहे थे शराब की तस्करी, पुलिस ने 161 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद कीशाहजहांपुर 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने दवाओं के बिल के सहारे शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की 161 पेटी बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए है।क्या है पूरा मामलाजिले के चौक कोतवाली पुलिस और एसओजी को सूचना मिली थी कि, नेशनल हाइवे 24 पर कुछ लोग टाटा मैजिक में अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। इस बीच तस्कर हाईवे पर एक स्कूल के पास गाड़ी खड़ी कर खाना खा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने वहां पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को अवैध शराब का जखीरा मिला। पुलिस ने गाड़ी चला रहे संतराम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतराम हरियाणा का रहने वाला है।दवा की पेटियों के पीछे छिपाकर करते थे तस्करीतस्कर अवैध शराब को छिपाकर ले जाते थे। वे पुलिस को चकमा देने के लिए दवाओं की पेटी के पीछे शराब को छिपा देते थे। जब पुलिस उनको रुकवाती थी तो वो दवाइयों की बिल्टी और उसके वे-बिल दिखाकर बच जाते थे। इसी ट्रिक के सहारे वो अवैध शराब की तस्करी कर रहा था।161 पेटी की कीमत 16 लाख रुपएएसपी एस आनंद ने बताया कि, पुलिस ने 16 लाख रुपए कीमत की हरियाणा मार्का की 161 पेटी अवैध शराब बरामद की है। तस्कर गाड़ी में भरकर शराब को हरियाणा से बिहार ले जा रहा था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेज दिया है।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */