शौचालय में बैठा था शख्स, तभी गिरी छत, PM Modi के 'स्वच्छ भारत मिशन' की उड़ी धज्जियां - News Summed Up

शौचालय में बैठा था शख्स, तभी गिरी छत, PM Modi के 'स्वच्छ भारत मिशन' की उड़ी धज्जियां


प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा चलाए जा रहे एक अहम मिशन को उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पलीता लगाया जा रहा है. इस तरह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission Gramin) के तहत बने शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया है. करीब डेढ़ साल पहले इस योजना के तहत बनाए गए एक शौचालय की छत अचानक गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग घायल हो गया. आनन-फानन में उन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे देश में इस योजना के तहत चल रहे शौचालय निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.


Source: NDTV February 05, 2019 06:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */