sadhvi video for murder planning: baghpat sadhvi caught on camera for planning her disciple murder - बागपतः अपने ही शिष्य को मरवाने की सुपारी देते कैमरे में कैद हुई जैन साध्वी, केस दर्ज - News Summed Up

sadhvi video for murder planning: baghpat sadhvi caught on camera for planning her disciple murder - बागपतः अपने ही शिष्य को मरवाने की सुपारी देते कैमरे में कैद हुई जैन साध्वी, केस दर्ज


Xसोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि इस विडियो में एक जैन साध्वी किसी की हत्या की साजिश रचते हुए दिखाई दे रही है। यह साजिश जमीन से जुड़े एक विवाद को लेकर बताई जा रही है। विडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि साध्वी अपने ही शिष्य की हत्या करवाने की साजिश रच रही है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।विडियो में एक साध्वी सफेद साड़ी पहने नजर आ रही है। एक आदमी की आवाज आती है कि मर्डर कब करना है। फिर बातों में तय होता है कि मर्डर 26 तारीख को किया जाए। उसी आदमी की फिर आवाज आती है जो पूछता है कि मर्डर के बाद तो जमीन उसी के परिवार के पास चली जाएगी। साध्वी कह रही है कि नहीं ऐसा नहीं होगा। ट्रस्ट का पैसा लगा है। जमीन ट्रस्ट के नाम हो जाएगी। इस विडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि हत्या की सुपारी की रकम भी ट्रस्ट के नाम पर दी जाएगी।सूत्रों की मानें तो साध्वी पर अपने ही शिष्य पारस की हत्या की सुपारी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि साध्वी ने षडयंत्र करके कुछ समय पहले उसे मंदिर के आश्रम से निकलवा दिया था। मंदिर के ट्रस्ट की कुछ जमीन पारस के नाम पर थी। उसके जाने के बाद वह ट्रस्ट की जमीनें वापस करने में आनाकानी कर रहा था जिसके बाद साध्वी ने उसकी हत्या करवाने का फैसला लिया।यह विडियो वायरल हुआ तो जैन संतों में हड़कंप मच गया। संमति धर्मयोगी समिति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। समिति के अध्यक्ष श्रेयांश जैन ने पुलिस से इस मामले में जांच करके सच्चाई सबके सामने लाने को कहा है।


Source: Navbharat Times February 05, 2019 06:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */