सेलेब लाइफ / ऐश ने खास अंदाज में किया पति अभिषेक को बर्थडे विश, कहा- हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी - News Summed Up

सेलेब लाइफ / ऐश ने खास अंदाज में किया पति अभिषेक को बर्थडे विश, कहा- हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी


Dainik Bhaskar Feb 05, 2019, 12:01 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. अभिषेक बच्चन 43 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। जन्म दिन के मौके पर बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस भी बड़े-बड़े मैसेज लिख कर छोटे बच्चन को बधाई दे रहे हैं। इनके सबके बीच सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाली उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने एक छोटे लेकिन खूबसूरत मैसेज के साथ अभिषेक को विश किया है।शेयर की बचपन की फोटो: ऐश ने सोशल मीडिया पर अभिषेक की दो फोटोज शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इनमें से एक फोटो अभिषेक के बचपन की है जबकि दूसरी फोटो शादी के बाद की है। पहली फोटो में अभिषेक के सिर पर एक कैप है और वह बहुत ही क्यूट दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में अभिषेक और ऐश एक साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ऐश ने बहुत ही छोटा लेकिन प्यारा कैप्शन दिया है। ऐश ने लिखा- हमेशा... माई बेबी, हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी। इसके साथ उन्होंने दिल और स्टार के इमोटिकॉन्स भी यूज किए।कैंसल हो गई गुलाब जामुन: ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फन्ने खां मूवी में नजर आई थीं। वहीं, अभिषेक की आखिरी मूवी मनमर्जियां थी, जिसमें वे तापसी पन्नू और विकी कौशल के साथ दिखाई दिए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक ने गुरु, उमराव जान, रावण, धूम 2 और कुछ ना कहो जैसी फिल्मों में साथ अभिनय किया है। अभी तक खबर आ रही थी कि एक बार फिर ये दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं। लेकिन सूत्रों से खबर आ रही है कि निर्माताओं ने इस फिल्म को नहीं बनाने का फैसला किया है।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */