Hindi NewsLocalRajasthanKotaReached Home After Drinking Alcohol, Left The House At 12 O'clock In The Night After A Quarrel With The Children, The Dead Body Was Found Hanging From An Iron Angle At The Cremation Ground In The Morning, Even 6 Months Ago, The Vein Of The Hand Was Cut Kota Rajasthanश्मशान में सुसाइड: शराब पीकर घर पर बच्चों से झगड़ा, रात 12 बजे निकला, सुबह शमशान घाट में लटका मिला शव, 6 महीने पहले भी काट ली थी हाथ की नसकोटा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजगदीश पत्थर तोड़ने का काम करता था।शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता श्मशान घाट में एक युवक का शव लोहे की एंगल (टीन शेड) में लटका हुआ मिला। जिससे इलाके सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं शिनाख्तगी के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया। शव को उतारकर एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक जगदीश (38) कोली मोहल्ला में रहता था। और कारीगरी पत्थर तोड़ने का काम करता था। जगदीश अपने माता पिता,पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था।बताया जा रहा है कि जगदीश पहले भी सुसाइड का प्रयास कर चुका था। 6 महीने पहले उसने आत्महत्या की नीयत से हाथ की नस काट ली थी। जब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वो बिना बताए अस्पताल से चला गया था।मृतक के दो बेटी (5 व 9 साल) व 1 बेटा (11 साल) है। तीनों बच्चे पढ़ाई करते है। पत्नी नारी शाला में खाना बनाने जाती है।कुन्हाड़ी थाना ASI लतीफ ने बताया कि जगदीश शराब का आदि था। शाम को वो शराबी पीकर घर मे आया था। आपसी कहासुनी व बच्चों से झगड़े के बाद रात 12 बजे घर से निकल गया। सुबह उसका शव नांता श्मशान घाट में लोहे की एंगल पर लटका हुआ मिला। उसने कपड़े से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 08:48 UTC