मेष राशि वालों के मन में रह सकता है किसी बात को लेकर असमंजसवृष राशि वालों के लिए ग्रुप एक्टिविटी का है दिनमिथुन राशि वालों के लिए ध्यान और योगा की ओर जाने का समयDainik Bhaskar Nov 16, 2019, 04:47 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 17 नवंबर 2019 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शानदार परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, कुछ लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए कोई नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। मेष राशि वालों के मन में रह सकता है किसी बात को लेकर असमंजस, वृष राशि वालों के लिए ग्रुप एक्टिविटी का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए ध्यान और योगा की ओर जाने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।मेषआज आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। आपमें भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।वृषकिसी ग्रुप एक्टिविटी में भाग लेने से मन भी लगेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का उपयोग परेशानियों से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।मिथुनमेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। जिस परिस्थिति को आप टालने का प्रयास कर रहे हैं, उसका सामना जितनी जल्दी करेंगे उतना आपके लिए लाभदायक रहेगा और तनाव भी दूर होगा। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें।कर्कदिन अच्छा रहेगा, कमी है तो केवल आपके आत्मविश्वास में। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। इस कारण निजी जीवन में भी रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। जो हो गया उससे सीख लेकर आज में जियें।सिंहआज का दिन रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।कन्याआपमें आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है किन्तु उसे उचित दिशा में लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने क एलिए दिन अच्छा है, कोई नयी योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।तुलाआज का दिन यदि किसी व्यक्ति के बुरे व्यवहार के कारण आपको ठेस पहुँची है, उसे माफ़ करदें। यह आपके लिए अच्छा कर्म बनाने का सुअवसर है। माफ़ी का मतलब है अपने मन में कोई कड़वाहट न रखना लेकिन जिसने ठेस पहुंचाई थी, उससे सावधान रहें। आज पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।वृश्चिकयदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे संबंधित भाव जैसे गुस्सा, भय, निराशा आदि का इलाज करने से जल्द ही लाभ मिलेगा। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आपके यश में भी वृद्धि होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। किन्तु अपने काम में इतने व्यस्त न हो जाएँ की जीवन के और दूसरे अहम् पहलुओं को अनदेखा कर दें। अपने निजी जीवन और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।धनुआज अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।मकरआपमें किसी बात की कमी नहीं है। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें। आज का दिन फलदायक भी साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने आस पास की नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित न हों। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।कुम्भदिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। जिस काम के लिए आप इंतज़ार कर रहे थे उसमे कुछ विलम्ब हो सकता है। आज रविवार का पूरा आराम उठाएं और अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।मीनकोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2019 11:15 UTC