Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurUnion Minister Shekhawat Met The Public For Six Hours At The Residence And Held A Public Hearingसंतों से लिया आशीर्वाद: केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने निवास पर छह घण्टे आमजन से मुलाकात कर जनसुनवाई कीजोधपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में रविवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान लोगों से घिरे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत।केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार को निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात कर करीब छह घण्टे तक जन सुनवाई की। उन्होने रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक किया।जोधपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान रविवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की। शेखावत ने सुबह आठ बजे से लोगों की जनसुनवाई की। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।गुरु-पूर्णिमा पर सन्त महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार सुबह बिजोलाई आश्रम पहुंचे और यहां पर श्रीमहंत सोमेश्वर गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत राजपूत हॉस्टल के समीप आचार्य पारस मुनि और डॉ पदम मुनि मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया।युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कियाकेन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान रक्तदान शिविरों में भाग लिया और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शेखावत पहले रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर राउंड टाउन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। बाद में ब्लड डोनर्स के रक्तदान शिविर में शामिल हुए और रक्तदान के लिए प्रेरित किया।बरसात की एक-एक बूंद बचाएंशेखावत ने बरसात की एक-एक बूंद को महत्वपूर्ण बताया और उसके संचय करने पर जोर दिया है, ताकि देश और आने वाली पीढ़ियों के सामने बड़ा जल संकट खड़ा न हो। मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि हम जल संचय करें। संचयित पानी का संरक्षण करें। संरक्षित पानी का विवेकपूर्वक उपयोग करें, यह समय की आवश्यकता है। आज यह और भी प्रासंगिक है, क्योंकि यदि अभी समय रहते हमने जल संचय और संरक्षण को प्राथमिकता के साथ नहीं किया तो आने वाले समय में देश और आने वाली पीढ़ियों के सामने बड़ा जल संकट खड़ा हो सकता है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 700 जिलों में कैच द रैन प्रोग्राम चल रहा है। बरसात की एक बूंद जहां भी गिरे, जब भी गिरे, हम उसका संचय करें, इस उद्देश्य के साथ देशभर में गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 12:45 UTC