संबित पात्रा ने न्यूज वेबसाइट पर लगाया भारत को बदनाम करने का आरोप, कहा- विदेशों से होती है फंडिंगसंबित पात्रा ने कहा कि न्यूज क्लिक में बाहरी ताकतें फंड भेजती थीं। ये पीपीके नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने 9.59 करोड़ रुपये के एफडीआई को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के 3 लोग सम्मिलित थे।नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक पर देश को बदनाम करने और देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। पात्रा ने कहा कि देश में एक ऐसा सरगना है जो देश को ही नीचे दिखाने के लिए काम कर रहा है, ये एक तरह की अंतरराष्ट्रीय साजिश है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि न्यूज क्लिक का एक ही मकसद है कि हिंदुस्तान की सरकार को फेल बताना और विदेश की कुछ ताकतों का एजेंडा चलाना। न्यूज क्लिक में बाहरी ताकतें फंड भेजती थीं। ये पीपीके नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने 9.59 करोड़ रुपये के एफडीआई को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के 3 लोग सम्मिलित थे। इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया।'Newsclick' is a portal, which tries to portray itself as a media house. It received crores of rupees from abroad in a suspicious manner with a motive to portray India's system as a failed one & spread foreign propaganda in India: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/dOcEJjKoh9उन्होंने कहा कि जो न्यूज क्लिक के बारे में तथ्य सामने आया है, इससे एक बात स्पष्ट है कि टूलकिट केवल हिंदुस्तान के कुछ राजनीतिक दल चला रहे हैं, ऐसा नहीं है। बल्कि भारत के बाहर भी एक ऐसी साजिश हो रही है, जो इस टूलकिट का हिस्सा है।पात्रा ने कहा, 'मीडिया की चादर ओढ़कर पोर्टल चलाने वाले कुछ एक्टिविस्ट हैं, जिनके साथ कुछ विदेशी ताकतें हैं और भारत के कुछ मेन स्ट्रीम के राजनेता भी हैं। इनका एक ग्रुप बना है। पूरे सामंजस्य के साथ ये काम करते हैं, इनका मकसद होता है देश में भ्रम, अराजकता फैलाना।पात्रा ने आगे कहा कि पूरे विश्व में हमारी वैक्सीन नीति को लेकर सराहना की गई, वैक्सीन मैत्री को लेकर सराहना की गई। हमारे देश और हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों ने, कुछ संस्थाओं ने और कुछ पोर्टल्स ने की है। ये विदेशी फंडिंग के माध्यम से हो रहा था।
Source: Dainik Jagran July 18, 2021 09:33 UTC