संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण के इंस्टाग्राम पेज पर की LIVE बातचीत, कही ये बात - News Summed Up

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण के इंस्टाग्राम पेज पर की LIVE बातचीत, कही ये बात


संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण के इंस्टाग्राम पेज पर की LIVE बातचीत, कही ये बातनई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भारत में लॉकडाउन की स्थिति हैl हालांकि बॉलीवुड के कई कलाकार आज भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैंl ऐसे में लॉकडाउन के कारण उनके जीवन में कितना बदलाव आया है और आगे की फिल्म की शूटिंग की उनकी क्या रणनीति हैl या वह इस लॉकडाउन को कितना एन्जॉय कर रहे हैंlइन सभी प्रश्नों का उत्तर देने आज हमारे साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो जाने-माने कलाकार जुड़ेl इनमें संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी शामिल हैl दोनों दोपहर में 3:00 बजे इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आए और उन्होंने लॉकडाउन के बाद फिल्मों की शूटिंग और इसका भविष्य इस विषय पर भी अपनी बात रखींl इसके अलावा उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की भी राय बताईlभोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी संभावना सेठ और पति अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर यह भी बताया कि लॉकडाउन में वह अपने आपको कैसे व्यस्त रख रहे हैंl इसके अलावा उन्होंने क्या नया सीखा हैं, इस बारे में भी अपनी बात रखी। इस लाइव के दौरान उन्होंने अपने फैंस के मनचाहे प्रश्नों का भी दिल खोलकर जवाब दियाl जिनमें कई दिलचस्प सवाल शामिल थें।गौरतलब है कि लॉक डाउन के दौरान बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने लोगों की मदद की हैंl वह हमेशा ही ऐसे कामों में आगे बढ़-चढ़कर आए हैं और उन्होंने निसहाय लोगों की जमकर मदद की हैl ऐसे में उनकी आगे की क्या रणनीति हैl इस विषय पर भी इन दोनों ने अपनी बात रखीl संभावना सेठ एक फिल्म एक्ट्रेस होने के अलावा कई फिल्मों के स्पेशल नंबर भी कर चुकी हैंl ऐसे में अब फिल्म की शूटिंग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए और हाइजीन मेंटेन करते हुए कैसे की जाएगीl इस बारे में भी उन्होंने अपनी राय रखीlकुल मिलाकर दोनों ने फैंस के पसंदीदा और मनचाहे सवालों के जवाब दिएl संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी 3:00 बजे दैनिक जागरण instagram पेज पर लाइव थेl वहीं जैकी भगनानी अचानक बीमार होने के चलते 4:00 बजे नहीं जुड़ पायेंlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran May 08, 2020 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */