Hindi NewsLocalRajasthanSikarJhunjhunuRoad Accident: Car Collided With Motorcycle In Pilani, Young Man Died, Was Going To His House After Buying Household Items, A Girl Was Injured In The Accidentसड़क हादसा: पिलानी में कार ने मोटरसाइकिल के मारी टक्ककर, युवक की मौत, घरेलू सामान खरीदकर जा रहा था अपने घर, हादसे में एक युवती घायलझुंझुनूं 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपिलानी पुलिस थाने का भवन।जिले के पिलानी के क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में आलमपुर निवासी पंकज ने कार चालक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आलमपुर निवासी पंकज ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई संददीप जांगिड़ मोटरसाइकिल से किसी काम से पिलानी गया हुआ था। पिलानी से आते समय बोळा की ढाणी निवासी उसकी जानकार प्रियंका भी उसके साथ आ रही थी। रास्ते में सामने से आ रही कार के के चालक ने कार को लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।एक वर्ष पूर्व ही थी शादी मृतक युवक संदीप शादीशुदा था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। संदीप के काोई बच्चा नहीं है। वह पिलानी घर के किसी जरुरी काम के लिए गया था। ऐसे में हादसा होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 05:37 UTC