Hindi NewsLocalBiharYouth Died In Road Accident In Nawada; Van Collided With Bike; Bihar Accident Latest Newsसड़क हादसे में युवक की मौत: नवादा में बाइक को CMS की गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की गई जान, परिजनो में मचा कोहरामनवादा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक के परिजन।नवादा जिले के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के पौरा गांव के समीप सीएमएस वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कादिरगंज बाजार से पौरा गांव जाने के दौरान गांव के समीप दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।दुर्घटना में टूट गई थी पैरपौर गांव के निवासी गिरानी मिस्त्री का पुत्र विकास कुमार मार्केट सामान खरीदारी कर घर आ रहा था। इसी दौरान गैस गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे कारण दुर्घटना में उसकी पैर टूट गई थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।क्या बोले थाना प्रभारीवहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। गाड़ी को जब्त करते हुए युवक को तुरंत चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां पर इलाज के क्रम में युवक की मौत हो जाती है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। खलासी और ड्राइवर भागने में सफल रहे हैं। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 04:18 UTC