सड़क हादसे में 2 की मौत: देसूरी घाटे में असंतुलित होकर ट्रक पलटा दबने से चालक-खलासी की दर्दनाक मौत - News Summed Up

सड़क हादसे में 2 की मौत: देसूरी घाटे में असंतुलित होकर ट्रक पलटा दबने से चालक-खलासी की दर्दनाक मौत


Hindi NewsLocalRajasthanPaliTwo Died Due To Unbalance In Desiri Loss, Truck OverturnedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसड़क हादसे में 2 की मौत: देसूरी घाटे में असंतुलित होकर ट्रक पलटा दबने से चालक-खलासी की दर्दनाक मौतपाली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेसूरी नाल में हादसे के बाद मौके पर पलटा ट्रक। फ़ोटो- दिनेश आदिवालदेसूरी (पाली) देसूरी घाटे के पंजाब मोड़ पर सोमवार दोपहर को अचानक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया हादसे में चालक व खलासी ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए तथा उनके परिजनों को सूचना दी।चारभुजा थानाप्रभारी टीना सोलंकी ने बताया कि प्लास्टिक के पाइप भरकर एक ट्रक उज्जैन से जोधपुर जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब पौन एक बजे देसूरी घाटे के पंजाब मोड पर अचानक ट्रक असंतुलित कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक उज्जैन के मूल्लापुरा निवासी राजेन्द्र मालवीय (30) पुत्र छगनलाल मालवीय व खालसी की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। जेसीबी की सहायता से ट्रक को सड़क किनारे करवा यातायात बहाल किया तथा मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए। थानाप्रभारी ने बताया कि खलासी की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।प्लास्टिक के पाइप लेकर जा रहे थे जोधपुरएएसआई जसवंतसिंह ने बताया कि चालक उज्जैन से प्लास्टिक के पाइप भर कर जोधपुर ले जा रहे थे। इस दौरान देसूरी नाल में यह हादसा हो गया।हादसों का कारण बना पंजाब मोडदेसूरी नाल के पंजाब मोड पर यह कोई पहला हादसा नहीं हैं। इससे पूर्व भी ढलान भरी इस राह पर पंजाब मोड पर कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कईयों को जान से हाथ धोना पड़ा तो कईयों को अस्पताल जाना पड़ा। फिर भी इस खतनारक जानलेवा मोड को दुरुस्त करने को लेकर जिम्मेदार कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे।


Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 08:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */