Hindi NewsLocalBiharOne Killed As Firing At Tilak Program In Bihar AurangabadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहर्ष फायरिंग में 1 की मौत: औरंगाबाद में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली, मौके पर ही मौतऔरंगाबाद 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांकेतिक तस्वीर।औरंगाबाद जिले के परसिया गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। आंगन में हुई में एक महिला को गोली लग गई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका शोभा देवी दूल्हे के फुफेरे भाई की पत्नी थी।शराब के नशे में फायरिंगरविवार की रात परसिया गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा के पुत्र अनूप विश्वकर्मा का तिलक समारोह चल रहा था। इस दौरान घर की तमाम महिलाएं व तिलकहार आंगन में ही तिलक रस्म की प्रक्रिया पूरी करने में लगे थे। तिलक चढ़ने के बाद सुमंगली के दौरान गांव के ही छोटन यादव नामक एक युवक शराब के नशे में आंगन में पहुंचा और बंदूक निकालकर ऊपर की तरफ फायरिंग कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाछत की रेलिंग से आंगन में तिलक रस्म को देख रही शोभा देवी के सिर में गोली लग गई और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नवीनगर थाना की पुलिस उक्त पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी मौके पर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी को खोज रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 08:48 UTC