सेंसेक्स 3.22% की बढ़त के साथ 31,588 अंकों पर बंदनिफ्टी 3.05% की बढ़त के साथ 9,266 अंकों पर रहादैनिक भास्कर Apr 17, 2020, 04:08 PM ISTमुंबई. सप्ताह में कारोबार के आखिरी दिन बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 1054.07 अंक और निफ्टी 330.65 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 1100 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 986.11 अंक या 3.22% ऊपर 31,588.72 पर और निफ्टी 273.95 पॉइंट या 3.05% ऊपर 9,266.75 का कारोबार किया। आज बैंक और ऑटो सेक्टर की सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बाजार सप्ताह में पहली बार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 222.80 अंक ऊपर 30,602.61 पर और निफ्टी 67.50 पॉइंट ऊपर 8,992.80 अंकों पर पहुंचकर बंद हुए थे।बाजार में बढ़त के मुख्य कारणभारतीय रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में 25 बीपीएस की कटौती की। हालांकि सीआरआर और रेपो रेट में कौई कटौती नहीं की गई है। आरबीआई ने टार्गेटेड लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन के तहत एमएफआई और एनबीएफसी को 50 हजार करोड़ की मदद का ऐलान किया है। बैंकों को राहत देने के लिए रिवर्स रेपो रेट को 4% से घटाकर 3.75% किया गया हैआरबीआई ने नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बोर्ड (एनएचबी) को 50 हजार करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की गई है। राज्यों की डब्ल्यूएमए सीमा 60 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई यह सीमा 30 सितंबर तक के लिए रहेगी। इससे पहले आरबीआई ने 27 मार्च को मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में एक साथ 0.75 फीसदी की कटौती की थी।आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक, G20 देशों में भारत की ग्रोथ सबसे बेहतर रह सकती है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने उचित कार्य करना सुनिश्चित किया है, उनका काम प्रशंसनीय योग्य है। इस साल 1.9% विकास दर का अनुमान है। छोटे और मध्यम वित्तीय संस्थाओं को 50,000 करोड़ रुपए की मदद का एलान किया गया जिसमें सिडबी को 25 हजार करोड़ तथा नेशनल हाउसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ और नाबार्ड के लिए 15,000 करोड़ रुपए की मदद का एलान किया गया है।बीएसई पर करीब 27 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रहीबीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा2,593 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,715 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 700 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही34 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 83 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे446 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 182 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगाबीएसई बैंकिंग सेक्टर के शेयर 13% तक ऊपर गएबैंक बढ़त (%) RBL बैंक 3.22 % फेडरल बैंक 9.96 % ICICI बैंक 9.89 % एक्सिस बैंक 13.45 % इंडसइंड बैंक 9.13 % सिटी यूनियन 5.39 % SBI बैंक 2.49 % HDFC बैंक 3.33 % कोटक बैंक 4.96 %बीएसई ऑटो सेक्टर के शेयर 10% तक ऊपर गएकंपनी बढ़त (%) आयशर मोटर 10.40 % TVS मोटर 8.50 % मारुति 8.64 % अपोलो टायर्स 5.16 % हीरो मोटोकॉर्प 3.03 % बॉश लिमिटेड 3.95 % बालकृष्ण इंडस्ट्रीज 4.04 % अमरा राजा बैटरी 4.31 % अशोक लेलैंड 4.04 % कमिंस इंडिया 2.97 % बजाज ऑटो 1.80 % मदरसन सुमी सिस्टम 6.24 % MRF टायर 1.99 % टाटा मोटर्स 2.95 % एक्साइड इंडिया 2.21 % महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.78 %दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंदगुरुवार को भारत के साथ दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 33.33 अंक ऊपर 23,537.70 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.66 फीसदी बढ़त के साथ 139.19 अंक ऊपर 8,532.36 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 16.19 पॉइंट ऊपर 2,799.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, कनाडा के बाजरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी बढ़त के 22.35 पॉइंट ऊपर 2,842.28 पर बंद हुआ।कोरोनो से देश और दुनिया में मौतेंदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,431 हो गई है। इनमें 11,215 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,768 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 448 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 लाख 45 हजार 515 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 5 लाख 46 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हजार 458 हो चुकी है।क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 986.11 अंक ऊपर 31,588.72 पर और निफ्टी 273.95 पॉइंट ऊपर 9,266.75 पर बंद हुआ।03:15 PM सेंसेक्स आज 1054 पॉइंट ऊपर खुला। अभी ये 966.98 अंक ऊपर 31,569.59 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 3.16% की बढ़त है।03:03 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में अब 7 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 23 कंपनियों के शेयर में उछाल है।02:41 PM सेंसेक्स 662.58 अंक ऊपर 31,265.19 पर और निफ्टी 182.85 पॉइंट ऊपर 9,175.65 पर कारोबार कर रहे हैं।02:11 PM सेंसेक्स 596.70 अंक ऊपर 31,199.31 पर और निफ्टी 171.80 पॉइंट ऊपर 9,164.60 पर कारोबार कर रहे हैं।01:31 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स01:27 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स12:36 PM सेंसेक्स 435.41 अंक ऊपर 31,038.02 पर और निफ्टी 119.65 पॉइंट ऊपर 9,112.45 पर कारोबार कर रहे हैं।11:30 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में अब 5 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 25 कंपनियों के शेयर में उछाल है।10:50 AM सेंसेक्स 555.68 अंक ऊपर 31,158.29 पर और निफ्टी 154.05 पॉइंट ऊपर 9,146.85 पर कारोबार कर रहे हैं।10:25 AM निफ्टी आज 330 पॉइंट ऊपर खुला। अभी ये 244.70 अंक ऊपर 9,237.50 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 2.72% की बढ़त है।09:53 AM बीएसई के सभी सेक्टर में आज बढ़त बनी हुई है।09:50 AM बीएसई के सभी इंडेक्स में आज बढ़त बनी हुई है।कोविड-19 से मंद हुई आर्थिक गतिविधियों के लिए जल्द ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास नए पैकेज की घोषणा करेंगे। सुबह 10 बजे गवर्नर इस प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना से लड़ने के नए उपायों पर एलान कर
Source: Dainik Bhaskar April 17, 2020 03:49 UTC