सफर के दौरान फोन चलाने पर क्यों आता हैं चक्कर-उल्टी? फोन का छिपा फीचर करेगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल - News Summed Up

सफर के दौरान फोन चलाने पर क्यों आता हैं चक्कर-उल्टी? फोन का छिपा फीचर करेगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल


इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके आईफोन स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे एनिमेटेड डॉट्स दिखाई देने लगते हैं। जब गाड़ी चल रही होती है, तो आईफोन के मोशन सेंसर गाड़ी की गति जैसे तेज होना या मुड़ना को इन डॉट्स की गति से मिला देते हैं। डॉ का कहना है कि आईफोन का व्हीकल मोशन क्यूज फीचर आपकी स्क्रीन पर दिखने वाली चीजों को स्थिर करके आपकी आंखों और कानों के बीच तालमेल बिठाने में मदद करता है। जब गाड़ी तेज होती है, तो डॉट्स आगे बढ़ते हैं। जब ब्रेक लगता है, तो वे पीछे जाते हैं और जब गाड़ी मुड़ती है, तो वे साइड में सरकते हैं। इस तरह, आपकी आंखें और कान आखिरकार यह समझने लगते हैं कि क्या हो रहा है। आप इन डॉट्स के रंग, आकार या संख्या और उनके चलने के तरीके को भी अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।


Source: Navbharat Times January 31, 2026 04:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */