राजस्थान के एक किसान ने सफेद चंदन के 200 पेड़ लगाकर इसकी खेती शुरु की. आज इन पेड़ों की बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रूपये तक की है. राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले रूप सिंह वैष्णव ने अपनी परंपरागत खेती को छोड़ सफेद चंदन की खेती शुरु और आज वह अपने जिले के लोगों के लिए एक मिशाल कायम कर दी है. रूप सिंह ने बताया कि सालो इंतजार के बाद सफेद चंदन के पेड़ आने वाले अगले दो वर्षों तैयार हो जाएंगे, जिससे हमारी काफी अच्छी कमाई हो जाएगी. किसान रूप सिंह की इस सफलता के बाद उनके गांव के किसान भी अपनी परंपरागत खेती छोड़ नए तरीकों पर हाथ आजमा रहे हैं.
Source: Dainik Jagran May 10, 2023 16:09 UTC