Hindi NewsLocalMpRewaTractor Driver Carrying DJ Overturned Uncontrollably In A Ditch Trying To Save Woman, Two Killed, Three Injured, Driver Abscondingसिंगरौली में हादसा, दो की मौत: डीजे लेकर जा रहा ट्रैक्टर चालक महिला को बचाने के चक्कर में खाई में पलटा, तीन लोग घायलसिंगरौली 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसा ग्रस्त ट्रैक्टर और मृतक।चितरंगी थाना अंतर्गत सूधा गांव की घटनाडीजे लेकर जा रहा ट्रैक्टर चालक महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर स्थित में चितरंगी से जिला अस्पताल सिंगरौली रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक फरार है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के सूधा गांव के पास हुई है।दुर्घटना के बाद घटनास्थल में ट्रैक्टर के हाल।चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक डीएन राज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे उत्तर प्रदेश के मझौली का चालक ट्रैक्टर लेकर चितरंगी थाना क्षेत्र के सूधा से भटहनी जा रहा था। रास्ते में उसने चार लोगों को व्यवहारिक रूप से बैठा लिया। साथ ही, ट्रैक्टर के कल्टीवेटर के ऊपर डीजे लाद लिया। जैसे ही सूधा के आगे पहुंचा, तो एक महिला सड़क के बीच अचानक आ गई।ऐसे में महिला को बचाने के चक्कर में चालक ट्रैक्टर का नियंत्रण खो दिया। उसने महिला को टक्कर मारते हुए खाई में ट्रैक्टर को पलटा दिया। हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को भेजा चितरंगी अस्पतालकरीब 10 बजे ग्रामीणों की मदद से डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी गई। जहां से एंबुलेंस की मदद से घायल और मृतकों के शव चितरंगी भेजे गए। यहां चिकित्सकों ने उजागर सिंह गोंड़ (18) पिता चंद्र बिहारी सिंह गोंड़ निवासी सुलखान और हीरालाल पनिका (32) पिता रामजतन पनिका निवासी सुलखान को मृत घोषित कर दिया।वहीं, ट्रैक्टर के सामने आने वाली महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सिंगरौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 14:55 UTC