सिर और गले पर मारे दात्तर, बड़े की मौत, छोटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा - News Summed Up

सिर और गले पर मारे दात्तर, बड़े की मौत, छोटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा


जालंधर ( )। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के पास खेतीबाड़ी मशीनरी बनाने वाली फैक्ट्री सेहरा फील्ड में मंगलवार शाम 6 हमलावरो ने गोलियां मारकर बिजनेसमैन रविंदर सेहरा के बड़े बेटे दविंदर सिंह उर्फ रिंकू बाबा की हत्या कर दी। जबकि उनके छोटे बेटे कमलजीत सिंह को जख्मी कर दिया गया। वारदात को अंजाम महिला सब इंस्पेक्टर का भाई और क्रिकेटर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाजवा और उसके गैंग ने दिया है। रात करीब एक बजे सुखमीत डिप्टी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। डिप्टी जेल से 21 दिन की पैरोल पर आया था। उसे उम्र कैद की सजा हो चुकी है। फैक्ट्री के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। कैमरों का पासवर्ड रिंकू बाबा जानता था, मगर उनकी मौत हो गई। आईटी टीम कैमरे को डी कोड करने की कोशिश कर रही थी।शाम 6:42 पर सेहरा फील्ड के अंदर एक के बाद 6 गोलियों की आवाज सुनकर मार्केट में सनसनी फैल गई। दुकानदार जब मौके पर आए तो देखा- अंदर से निकले 4 युवक एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इनमें से दो के हाथ में पिस्टल थे। जब दुकानदार अंदर गए तो रिंकू बाबा और बब्बू जख्मी पड़े थे। सेहरा भाइयों के चचेरे भाई इंदरमोहन ने कहा कि रिंकू की लाश का वे तब तक संस्कार नहीं करेंगे, जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते।6 लोगों पर मामला दर्ज... बब्बू की जांघ में गोली लगी है। 6 चले हुए और तीन जिंदा कारतूस मिले। सीपी ने कहा- 6 गोलियां चली थीं। गोलियां पॉइंट 32 बोर पिस्टल से चली हैं। जिंदा कारतूस पूना की फैक्ट्री से बने हैं। थाना बारादरी में जख्मी बब्बू की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गोपी ने अपने साथ गोल्डी जग्गा, नन्नू , गुरबख्श और अन्यों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, साजिश और संरक्षण देने के आरोपी बनाए सुखमीत पर आरोप है कि गुरप्रीत ने डिप्टी की शह पर वारदात की है।बब्बू पर मिस कर गए तीन फायर... जख्मी बब्बू ने कहा- मैं दोस्त प्रदीप के साथ अंदर बैठ कर आग सेक रहा था। बड़ा भाई रिंकू पहली मंजिल पर दफ्तर में गया। गोपी अपनी गैंग के साथ आ गया। हाथ में दातर और पिस्टल थे। आते ही गोली चला दी। रिंकू दौड़ कर नीचे आया तो उन्हें गोलियां मारी। रिंकू को दातर मारे। मैंने एक हमलावर को पकड़ कर धक्का मार दिया। एक आरोपी ने उसे जांघ पर गोली मारी। जमीन पर गिरने लगा तो मेरे सिर में दात्तर मारे। उसके अंगूठे में चोट लग गई। आरोपी उसे भी जान से मारने वाले थे, मगर पिस्टल से गोली नहीं चली। तीन जिंदा कारतूस जमीन पर गिर गए। लोग जमा हुए तो हमलावर भाग निकले। बब्बू को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।हमलावरों से भिड़ गए दोनों भाई... मखदूमपुरा रहने वाले ट्रांसपोर्टर दोस्त प्रदीप सिंह ने बताया कि - मैंने जब रोका तो हमलावर कहने लगा, तुम साइड हो जाओ। डर के कारण वह साइड पर खड़ा रहा। अंदर एक ग्राहक था तो जो भाग निकला। रिंकू के सिर के बाल तक दातर लगने से कट कर नीचे गिर गए थे। हमलावर भाग निकले। मार्केट के लोगों की मदद से दोनों भाइयों को गाड़ी में अस्पताल में ले गया। जहां डाक्टर ने कहा- रिंकू की मौत हो चुकी है। प्रदीप ने कहा - फैक्टरी के पीछे एक दरवाजा है। भागने के लिए दौड़ कर गए, मगर उसे किसी ने बाहर से बंद कर दिया था। इससे ये क्लियर है कि हमलावर पूरी तैयारी से आए थे।बच्चों के झगड़े से शुरू हुई थी दुश्मनी...रिंकू के चचेरे भाई इंदरमोहन सिंह ने कहा कि - सात साल पहले की बात है कि उनके बेटे सिमरनजीत सिंह के साथ राजा गार्डन में रहते गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाजवा का झगड़ा हुआ था। तब से दुश्मनी चली आ रही है। गोपी बाजवा की बहन सब इंस्पेक्टर है तो एक रिश्तेदार डीएसपी है। गोपी उनके संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहा था।स्पिनर बन गया था शूटर...26 साल का गोपी बाजवा क्रिकेट प्लेयर है। वह जिला स्तर पर खेल चुका है और स्पिन बॉलर रहा है। गोपी करीब तीन साल पहले उस समय चर्चा में आया था। जब उसके कुछ साथी फगवाड़ा में पकड़े गए थे। बाजवा से जुड़े लोग कहते हैं कि - गोपी अकसर कहता था कि मेरे घर पर अटैक करने वाले रिंकू और बब्बू को वह सरेआम गोलियां मारेगा। मंगलवार शाम जैसे ही पता चला कि गोपी ने फायरिंग कर दी तो दोस्तों ने फोन बंद कर लिए।बाबा की पत्नी और बेटी में...दविंदर सिंह उर्फ रिंकू बाबा शादीशुदा था। पत्नी हरमनजीत कौर बेटी संग कनाडा रहती है। रिंकू की बहन में ब्याही है और छोटा भाई कमलप्रीत उर्फ बब्बू भी शादीशुदा है। पिता रविंदर सिंह सेहरा बीमार होने के कारण फैक्टरी में कम ही आते हैं। दोनों भाइयों पर भी केस दर्ज है। सेहरा फील्ड कंपनी 56 साल पुरानी है।पूर्व कांग्रेसी कौंसलर सुखमीत सिंह डिप्टी ने 9 बजकर 17 मिनट पर भास्कर से फोन पर कहा कि - मैं 18 जनवरी को 21 दिन की पैरोल पर घर आया हूं। मुझे पता चला है कि फायरिंग में मेरा नाम लिया जा रहा है। जिस टाइम की घटना बताई जा रही है। उस समय मैं अपने नई दाना मंडी स्थित घर पर था।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 07:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */