सिविल सर्जन ने बोचहां सीएचसी का किया औचक निरीक्षण - News Summed Up

सिविल सर्जन ने बोचहां सीएचसी का किया औचक निरीक्षण


मुजफ्फरपुर। बोचहां प्रखंड के बोचहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल का सिविल सर्जन डा.एसके चौधरी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। वह पल्स पोलियो अभियान के क्रम में भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सीएस ने अस्पताल पहुंचकर वहां की विधि व्यवस्था का जायजा लिया।सीएस ने सबसे पहले सीएचसी में एईएस वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेड व उपकरणों की उपलब्धता देखी। उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडारण कक्ष का भी जायजा लिया। इसके साथ ही पल्स पोलियो की तैयारी का भी स्थिति को देखा। उन्होंने पल्स पोलियो और कोरोना जाच व टीकाकरण अभियान में समय पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी जायजा लिया। निरीक्षण दौरान उनके साथ एईएस कक्ष में डा.विनीत कुमार भी मौजूद थे। वहीं, आपातकाल कक्ष में मो.जियाउद्दीन और प्रसव कक्ष में एएनएम श्यामा कुमारी मौजूद मिलीं। निरीक्षण के दौरान डा. विनोद कुमार, हेल्थ मैनेजर कुमार रामकृष्ण, फार्मासिस्ट देवेंद्र कुमार, गोविंद कुमार समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।बच्चों को स्वस्थ रखने के सिखाए गुर : डा.अरुण शाह फाउंडेशन सह पूर्व सैनिक संचालित संगठन वेटरन इंडिया द्वारा हथौड़ी के सहिला रामपुर पंचायत के बलुआ गांव में एक कार्यक्रम हुआ। इसमे बच्चों को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए गए। कैंप में चिकित्सकों ने दर्जनों बच्चों का फ्री चेकअप किया। जरूरत की कुछ दवाएं भी दी गईं। लोगों के बीच कोरोना टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित कर उनको हैंडविल भी दिए। मौके पर वेटरन इंडिया के जिलाध्यक्ष कुमार मदन, सुरेश मांझी, चितरंजन सिंह, मिथलेश राम, रमेश पासवान, विनोद पासवान आदि थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 27, 2021 23:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */