सिस्टम की पोल: रहवासीय कॉलोनी में कार पर गिरा बिजली का पोल, उस समय दौड़ रहा था करंट, बड़ा हादसा टला, बच गए लोग - News Summed Up

सिस्टम की पोल: रहवासीय कॉलोनी में कार पर गिरा बिजली का पोल, उस समय दौड़ रहा था करंट, बड़ा हादसा टला, बच गए लोग


Hindi NewsLocalRajasthanBarmerTwo Electrical Poles Fell In The Resident Colony, There Was Chaos, Negligence Of The Electricity Department Came To The ForeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसिस्टम की पोल: रहवासीय कॉलोनी में कार पर गिरा बिजली का पोल, उस समय दौड़ रहा था करंट, बड़ा हादसा टला, बच गए लोगबाड़मेर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबाड़मेर रहवासीय कॉलोनी में कार पर गिरा पोल।शहर के कल्याणपुरा मार्ग संख्या 4 में अचानक बिजली के दो पोल गिर गए और पोल गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पोल गिरने के दौरान बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था। लोगों ने विभाग को फोन करके लाइट बंद करवाई। गनीमत रही कि चालू बिजली में पोल गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।एक पोल सड़क पर खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हैं, इसकी शिकायतों के बाद भी बाड़मेर बिजली कंपनी ने लापरवाही बरती। अब दो पोल गिर गए। अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का भी पिछले तीन वर्षो से अधूरा पड़ा है।कई पोल क्षतिग्रस्त हैंआसपास के क्षेत्र के दर्जनों विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर गिरने की कगार पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत पोल काफी पुराने हैं इसको लेकर कई बार विद्युत विभाग को सूचित किया गया लेकिन विभाग ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार यह पोल नीचे गिर गए।सड़क पर खड़ी कार के ऊपर विद्युत पोल गिर गया जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के बीचो-बीच पोल गिरने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पोल गिरने के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही बताई है।बाड़मेर घर के आगे सड़क पर खड़ी कार पर गिरा विद्युत पोलशहर में सैकड़ों पोल क्षतिग्रस्तबाड़मेर शहर में सैकड़ों की तादाद में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने बार-बार विद्युत विभाग को शिकायत भी की थी लेकिन विभाग ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदला नही। इसी लापरवाही का नतीजा है कि दो विद्युत पोल गिर गए।बजट के अभाव में रुका कामविद्युत विभाग के अश्वनी जैन ने बताया कि बाड़मेर शहर में तीन साल पहले अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के काम शुरू हुआ था लेकिम अभी तक करीब 30 फीसदी पूरा हो चुका है। लेकिन बजट के अभाव में 70 फीसदी काम अभी तक अटका हुआ है। काम पूरा नही हो सका है।


Source: Dainik Bhaskar May 25, 2021 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */