सीवान में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठियां, 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर - News Summed Up

सीवान में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठियां, 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर


Hindi NewsLocalBihar7 Person Injured In Violence In Siwan; Bihar Crime Latest Newsसीवान में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठियां, 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीरसीवान 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में घायल शख्स।सीवान में बीते रविवार की देर संध्या दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में दोनो पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 2 की स्थिति गंभीर हैं। पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली।बच्चों के विवाद में बड़े उलझेरविवार की शाम पकड़ी बंगाली गांव के रहने वाले बलिराम साह और नयन कुमार साह के बच्चे अपने अपने छत पर पतंग उड़ा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनोx बच्चों में विवाद हो गया। जिसमें देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प होने लगी। जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से जमकर हॉकी-स्टिक सहित लाठी डंडे चलाये गये। जिसमें दोनों पक्षों को मिलाकर 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है, जिसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर है।एक दूसरे पर हमले का आरोप, गांव में तनाववहीं इस घटना में घायल दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पारंपरिक हथियार से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। वही गांव में तनाव का माहौल कायम है। जबकि, अभी तक थाने में किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। घायलों में एक पक्ष से बलिराम साह, उनकी पत्नी लक्ष्मीना देवी, अंकीत कुमार और गोलु कुंदन शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नयन कुमार साह, उनकी पत्नी शान्ति देवी और आदित्य कुमार शामिल है।


Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */