Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonOnline Test Will Be Taken For Super 100 Today And Tomorrowआज सुबह व कल सायं के सत्र में ली जाएगी परीक्षा: सुपर-100 के लिए आज और कल ली जाएगी ऑनलाइन परीक्षागुड़गांव 2 दिन पहलेकॉपी लिंक80 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले छात्र ही परीक्षा में ले सकेंगे हिस्साहरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से रविवार और सोमवार को सुपर-100 परीक्षा ली जाएगी। जिसमें प्रदेशभर के छात्र ऑनलाइन एग्जाम देंगे। रविवार को सुबह 10.30 से 12.30 और सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर धनवंती ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को विभाग की ओर से यूजर-आईडी उनके रजिस्टर फोन नंबर पर भेजी गई है। परीक्षा से 15 मिनट पहले छात्रों को लॉग-इन करना होगा। कैमरे को सीधे अपने फेस की दिशा सेट करना होगा। 80 नंबरों की परीक्षा होगी। जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होनी है। ऐसे में छात्रों को विशेष ध्यान देना होगा।इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगीप्रदेश के सभी जिलों में जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ को सुपर-100 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन छात्रों ने सरकारी स्कूलों से 80 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास की है या उससे भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन छात्रों को इस परीक्षा में मौका दिया गया है। सुपर-100 योजना में छात्रों को दो वर्षों के लिए फ्री कोचिंग के साथ-साथ फ्री एजुकेशन भी शिक्षा विभाग की ओर से दी जाती है। छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar August 23, 2020 02:52 UTC