सुप्रीम कोर्ट की ई समिति ने की विशेष पहल, उच्च न्यायालयों की वेबसाइटें हुई दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूलन्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति एक विशेष पहल की है जहां सभी उच्च न्यायालय वेबसाइटों में अब कैप्चा हैं जो दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए सुलभ हैं।नई दिल्ली, एजेंसी। उच्च न्यायालयों की सभी वेबसाइटों में अब इस तरह का कैप्चा लगाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल दृष्टि बाधित लोग भी कर पाएंगे। उच्च न्यायालयों की वेबसाइटों को दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ज्यादातर उच्च न्यायालयों की वेबसाइटों पर अब तक इस तरह के कैप्चा का इस्तेमाल किया जाता था, जो दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूल नहीं था। इसके चलते उनके लिए स्वतंत्र रूप से इनका इस्तेमाल करना असंभव था। लेकिन, अब विजुअल कैप्चा के साथ टेक्स्ट या आडियो कैप्चा का भी प्रयोग किया जाएगा। इससे दृष्टि बाधित लोगों के लिए इसका इस्तेमाल करना संभव हो सकेगा।Supreme Court e-Committee make a special initiative where all High Court websites now have captchas that are accessible to Persons with Disabilities (PwDs): Ministry of Law and Justice pic.twitter.com/cYm5i9acBpवेबसाइटों को दृष्टि बाधित लोगों के लिए किया गया सुलभकानून मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल ढांचे को दिव्यांग लोगों के लिए ज्यादा अनुकूल बनाना सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति के लिए प्रमुख मुद्दा रहा है। बयान के अनुसार, सभी उच्च न्यायालयों की वेबसाइटों को दृष्टि बाधित लोगों के लिए सुलभ कैप्चा से लैस करना ई-समिति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कैप्चा एक ऐसा प्रोग्राम है, जो वेबसाइटों को बाट्स से बचाता है। यह उन परीक्षणों की ग्रेडिंग करता है, जिन्हें मनुष्य पास कर सकते हैं लेकिन कंप्यूटर प्रोग्राम नहीं कर सकते। कैप्चा किसी भी वेबसाइट के एंट्री प्वाइंट पर काम करता है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran June 27, 2021 10:46 UTC